{"_id":"5c935cd5bdec2214367b73ec","slug":"general-election-2019-bjp-releases-list-of-arunachal-pradesh-and-sikkim-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की सूची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की सूची
Thu, 21 Mar 2019 04:05 PM IST
आसिम खान
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 21 Mar 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मत तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इन 18 उम्मीदवारों में 6 अरुणाचल और 12 सिक्किम के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के 2 मंत्री और 12 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) में शामिल हो गये।
विज्ञापन
एनपीपी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह के दौरान अरुणाचल के गृह मंत्री कुमार वाई ने कहा कि अगर भाजपा सही पार्टी होती तो मैं उसके लिए काम कर रहा होता। भाजपा कहती है कि उसकी प्राथमिकता में सबसे पहले देश, फिर पार्टी और उसके बाद सदस्य हैं, लेकिन यहां वंशवाद की राजनीति की जा रही है। अरुणाचल एक सेकुलर राज्य है मगर भाजपा एक धर्म विरोधी पार्टी है।
विज्ञापन
वहीं नेशनल पिपुल्स पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थोमस संगमा ने राज्य में किसी भी गठबंठन की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि वे भाजपा के मंत्रियों और विधायकों का अपनी पार्टी में स्वागत करते हैं। भाजपा की विचारधारा बिल्कुल गलत है।
मालूम हो कि गृह मंत्री कुमार वाई, पर्यटन मंत्री जारकार गामलिन और अन्य विधायकों को भाजपा ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। वाई ने कहा कि भाजपा ने ‘‘झूठे वादे’’ करके लोगों के मन में अपनी पहले जैसी प्रतिष्ठा खो दी है।
उन्होंने कहा कि हम सिर्फ चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि राज्य में एनपीपी की सरकार बनाएंगे। वहीं इनके अलावा, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) के एक विधायक और भगवा पार्टी के अन्य 19 नेता भी एनपीपी में शामिल हुए।
Bharatiya Janata Party releases list of 18 candidates for Arunachal Pradesh and Sikkim Assembly elections; 6 names from Arunachal Pradesh and 12 from Sikkim. pic.twitter.com/XjEIeaLdt8
— ANI (@ANI) March 21, 2019