फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General election 2019: BJP leader Uma Bharti says LK Advani should clarify the situation

आडवाणी को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उमा भारती ने कहा- उन्हें ‘स्थिति’ स्पष्ट करनी चाहिए

Sun, 24 Mar 2019 04:58 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sun, 24 Mar 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
General election 2019: BJP leader Uma Bharti says LK Advani should clarify the situation
केंद्रीय मंत्री उमा भारती (फाइल फोटो)

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाये जाने के बाद पार्टी नेता एवं केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने रविवार को कहा कि अब आडवाणी को ‘स्थिति’ स्पष्ट करनी चाहिए। उमा भारती ने साथ ही यह भी कहा कि चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने से आडवाणी का कद प्रभावित नहीं होता।

विज्ञापन


उमा भारती ने 91 वर्षीय नेता की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह आडवाणी ही थे जिन्होंने पार्टी को ऐसी स्थिति में लाने में एक अहम भूमिका निभायी कि आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। उमा ने यह भी कहा कि आडवाणी ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में किसी पद की कभी इच्छा नहीं जतायी।
विज्ञापन


उन्होंने पीटीआई से कहा, ‘‘फिलहाल केवल एक व्यक्ति को टिप्पणी करनी चाहिए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके और वह हैं आडवाणी जी।’’ उन्होंने कहा कि उनके सहित अन्य के लिए टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उमा भारती ने यह बात आडवाणी को लोकसभा चुनाव में गुजरात की गांधीनगर सीट से उम्मीदवार नहीं बनाने को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आडवाणी गांधीनगर सीट पर 1998 से जीत रहे हैं। आगामी चुनाव में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। आडवाणी का नाम भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में नहीं होने के बारे में भाजपा या 91 वर्षीय आडवाणी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है। 

उमा भारती नहीं लड़ रही हैं लोकसभा चुनाव

भाजपा ने कई वरिष्ठ नेताओं जैसे शांता कुमार, बी सी खंडूरी और करिया मुंडा को चुनाव में नहीं उतारा है। इसे मोदी और शाह के नेतृत्व में पार्टी की युवा नेताओं को उनके स्थान पर तैयार करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इन नेताओं में से कुछ ने आगामी चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जतायी थी।

उमा भारती ने कहा कि एक निश्चित आयु से अधिक के नेताओं को चुनावी टिकट नहीं देने के बारे में कोई एक नीति नहीं हो सकती और उन्होंने कहा कि पार्टी ने कई युवा सांसदों को भी इस बार टिकट नहीं दिया है। 59 वर्षीय उमा भारती स्वयं लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं और उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी इस इच्छा से काफी समय पहले पार्टी को अवगत करा दिया था।

उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा गंगा नदी के किनारे 18 महीने की पैदल यात्रा पर जाने की है। भारती को शनिवार को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया। उन्होंने साथ ही विश्वास जताया कि मोदी प्रचंड जीत के साथ प्रधानमंत्री के तौर पर वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें। इससे देश और गरीबों को काफी भला होगा।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed