फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Bipin Rawat said situation along the LoC can escalate any time

सेना प्रमुख बोले, एलओसी पर कभी भी बिगड़ सकते हैं हालात, रहना होगा तैयार 

Wed, 18 Dec 2019 08:10 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Wed, 18 Dec 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
General Bipin Rawat said situation along the LoC can escalate any time
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
पाकिस्तान की ओर से लगातार गोलीबारी के बीच सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि लाइन ऑफ कंट्रोल पर हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। देश को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना होगा। 
विज्ञापन


उनका यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब जम्मू और कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी बढ़ गई है। 
विज्ञापन


सीजफायर उल्लंघन की 950 घटनाएं 

बता दें कि गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने लोकसभा में कहा था कि अगस्त 2019 से अक्तूबर 2019 के बीच जम्मू और कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की 950 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की सीमा पर मुस्तैदी का बड़ा फर्क एलओसी से आतंकियों की घुसपैठ पर पड़ा है। इस साल अक्टूबर तक मात्र 59 संदिग्ध घुसपैठ हुई हैं। वहीं पत्थरबाजी की भी घटनाओं में कमी आई है।  

बैट भी सक्रिय

वहीं, पाकिस्तान की बैट टीम की सक्रियता भी एलओसी पर दिख रही है। दो बार सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक होने के बाद भी बैट टीम लगातार सक्रिय है। 2013 में बैट टीम ने पुंछ के मेंढर में एलओसी पर भारतीय जवान हेमराज का सिर काट लिया था। इसके बाद से लगातार बैट राजोरी और पुंछ जिलों की एलओसी पर सक्रिय है।


सर्दी का मौसम आते ही बैट टीम अधिक सक्रिय हो जाती है। घने कोहरे की आढ़ में बैट टीम हमला करती है। ऐसे ही कई हमलों की प्लानिंग बैट टीम कर रही है। बैट टीम वर्ष 2013 की घटना को दोहराने की नापाक साजिश रच रही है। पुंछ जिले में बैट के हमले करने की अधिक संभावना है। क्योंकि दो बार बैट इस तरह की घटना को अंजाम दे चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed