फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gemalto apologized on reports of aadhar card data

आधार डाटा में सेंधमारी की रिपोर्ट पर गेमाल्टो ने मांगी माफी, समाचार पत्रों में जारी किया माफीनामा 

Sun, 28 Oct 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Gemalto apologized on reports of aadhar card data
आधार कार्ड

डिजिटल सुरक्षा फर्म गेमाल्टो ने अपनी रिपोर्ट पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आधार डाटा सुरक्षा पुख्ता नहीं होने की वजह से भारत डाटा सेंधमारी के मामलों में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। हालांकि बाद में कंपनी ने रिपोर्ट वापस ले ली थी। शनिवार को कंपनी ने राष्ट्रीय अखबारों में माफीनामा जारी किया।

विज्ञापन


कंपनी के सीईओ फिलिप वैली ने इस जानकारी को प्रकाशित करने से पहले पर्याप्त सावधानी बरतने में असफल रहने के लिए अफसोस जताया है। समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से वैली ने कहा, ‘रिपोर्ट के प्रकाशन के माध्यम से, गेमाल्टो ने सामान्य जनता के दिमाग में आधार के खिलाफ पूर्वाग्रह पैदा किए हैं, जिसके लिए हमें खेद हैं और हम माफी मांगते हैं। हमारा मकसद भारत की पहचान को खराब करना बिल्कुल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed