फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Geeta Me Jihad: Uproar over Shivraj Patil Jihad in Gita statement, VHP targets Congress

Geeta Me Jihad: शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ बयान पर हंगामा, विहिप ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Fri, 21 Oct 2022 12:10 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Oct 2022 12:10 PM IST
सार

Geeta Me Jihad: विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने शिवराज पाटिल के बयान पर विरोध जताते हुए कहा है कि गीता में आत्म कल्याण, समाज कल्याण और विश्व कल्याण का मार्ग बताया गया है। पूरी दुनिया के महान लोग गीता को विश्व के शांति पाठ की तरह से देखते हैं और इससे प्रेरणा प्राप्त करते हैं...

विज्ञापन
Geeta Me Jihad: Uproar over Shivraj Patil Jihad in Gita statement, VHP targets Congress
शिवराज पाटिल - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल के ‘गीता में जिहाद’ होने के बयान पर हंगामा मच गया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कहा है कि कांग्रेस नेता मुस्लिम तुष्टिकरण से आगे की बात सोच नहीं पाते हैं। वे अपने निजी स्वार्थों के कारण जिहाद को सही ठहराते हैं और यही कारण है कि देश में लगातार ‘सर तन से जुदा’ करने वाली घटनाएं बढ़ रही हैं। संगठन ने कहा है कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्मयोग की शिक्षा दी है और इसमें विश्व कल्याण की बात कही गई है, लेकिन यदि कांग्रेस नेता इसमें जिहाद देख पाते हैं तो यह उनकी दुर्भाग्यपूर्ण सोच का परिणाम है। इससे यह भी साबित होता है कि चुनाव के समय कांग्रेसी नेताओं के द्वारा स्वयं को हिंदू साबित करना केवल एक दिखावा है।  

विज्ञापन

विहिप नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने शिवराज पाटिल के बयान पर विरोध जताते हुए कहा है कि गीता में आत्म कल्याण, समाज कल्याण और विश्व कल्याण का मार्ग बताया गया है। पूरी दुनिया के महान लोग गीता को विश्व के शांति पाठ की तरह से देखते हैं और इससे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि गीता में भगवान कृष्ण ने अर्जुन को कर्मयोग की शिक्षा दी है, लेकिन कांग्रेस को उसमें जिहाद दिखाई पड़ता है तो यह शर्मनाक है।

विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आज़ादी के समय से ही कांग्रेस इसी तरह का हिंदू विरोधी रुख अपनाती आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता न तो गीता को समझते हैं और न ही जिहाद की बात समझते हैं। वे केवल निजी स्वार्थ के कारण इस सोच का समर्थन करते हैं जिसके कारण देश में सर तन से जुदा करने की घटनाएं बढ़ रही हैं और इसका दुष्परिणाम हिंदुओं को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज पाटिल ने क्या कहा?

मोहसिना किदवई की लिखी एक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवराज पाटिल ने कहा कि इस्लाम धर्म के अंदर जिहाद होने की बहुत चर्चा की जाती है, लेकिन ऐसा केवल इस्लाम में ही नहीं कहा गया है। हिंदू-ईसाई धर्मों में भी इसी तरह की बातें कही गई हैं। उन्होंने कहा कि इनमें कहा गया है कि यदि बहुत अच्छे विचारों के साथ काम करने के बाद भी यदि कोई उसे समझता नहीं है तो शक्ति का सहारा लेना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि भगवद गीता के अंदर भी भगवान कृष्ण अर्जुन को जो उपदेश देते हैं, वे उन्हें जिहाद करने के लिए ही कहते हैं। जीसस क्राइस्ट ने भी लिखा है कि वे यहां केवल शांति की स्थापना करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने साथ तलवार भी लाए हैं। यदि कोई तलवार लेकर आता है, तो आप उससे भाग नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई की पुस्तक में भी यही बात लिखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed