फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaza Attacks did not stop even after Netanyahu-Trump meet ceasefire 40 killed due Israel missiles

Gaza: संघर्षविराम पर नेतन्याहू-ट्रंप की मुलाकात बाद भी नहीं रुके हमले, इस्राइली मिसाइलों के कहर से 40 की मौत

Wed, 09 Jul 2025 04:49 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा पट्टी Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 09 Jul 2025 04:49 PM IST
सार

इस्राइल के हवाई हमलों में गाजा में 40 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। नेतन्याहू और ट्रंप ने संघर्षविराम योजना को लेकर दो बार मुलाकात की। इस बीच गाजा के विस्थापित लोग खाने और पानी की भारी कमी से जूझ रहे हैं। ट्रंप के दूत अब दोहा में हमास से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
Gaza Attacks did not stop even after Netanyahu-Trump meet ceasefire 40 killed due Israel missiles
गाजा में तबाही का मंजर। - फोटो : UNICEF

विस्तार

गाजा पट्टी में इस्राइली हमलों में मंगलवार को कम से कम 40 फलस्तीनी मारे गए। इनमें 17 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल थे। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वॉशिंगटन में दो दिनों में दूसरी बार मुलाकात की। बातचीत का मकसद अमेरिका समर्थित संघर्षविराम योजना को अंतिम रूप देना है, जिससे 21 महीने से चल रहे युद्ध को रोका जा सके।
विज्ञापन


गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस के नासिर अस्पताल ने बताया कि मरने वालों में एक ही परिवार के 10 लोग शामिल थे, जिनमें तीन बच्चे भी थे। इस्राइली सेना ने इस हमले की पुष्टि नहीं की, लेकिन कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। इनमें हथियारों के भंडार, सुरंगें, रॉकेट लॉन्चर और कथित हमास के लड़ाके शामिल हैं।
विज्ञापन


लोगों को नहीं मिल रहा पानी, गर्मी से हाल बेहाल
गाजा के तटीय क्षेत्र मुवासी में लोग तंबू में रह रहे हैं। वहां रहने वाली अबीर अल-नज्जार ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए पर्याप्त खाना और पानी नहीं जुटा पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं दुआ करती हूं कि यह संघर्षविराम सिर्फ दिखावा न हो, बल्कि पूरी तरह युद्ध रुके। उनके पति अली अल-नज्जार ने बताया कि पानी का टैंकर चार दिन में एक बार आता है, जो गर्मी में पर्याप्त नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ISS पर इस प्रयोग को लेकर उत्साहित हैं शुभांशु, बोले- इससे भारतीय वैज्ञानिकों के लिए खुलेगी नई राह

जंग से तबाह लोग कर रहे अमन की अपील
एक अन्य महिला, अमानी अबू-ओमर ने बताया कि उनके बच्चों को डिहाइड्रेशन और गर्मी के कारण त्वचा की समस्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि हमने कई बार संघर्षविराम की उम्मीद की, लेकिन हर बार हमें निराशा ही मिली। लोगों ने ट्रकों का पीछा कर पानी भरने की कोशिश की।


युद्ध में अब तक 57,000 फलस्तीनियों की मौत
यह जंग 7 अक्टूबर 2023 को तब शुरू हुई जब हमास ने इस्राइल पर हमला कर 1,200 लोगों की जान ली और 251 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद इस्राइल ने गाजा में सैन्य अभियान शुरू किया, जिसमें गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 57,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें- अंतरिक्ष में किसान बने गुप्र कैप्टन शुभांशु शुक्ला; उगा रहे हैं मेथी और मूंग के बीज

ट्रंप के दूत दोहा में करेंगे हमास से बातचीत
नेतन्याहू ने वॉशिंगटन में कहा कि वह और ट्रंप हमास को खत्म करने की रणनीति पर एकमत हैं। ट्रंप के मध्य पूर्व मामलों के दूत स्टीव विटकॉफ जल्द ही दोहा जाकर हमास से अप्रत्यक्ष वार्ता करेंगे। नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल-अमेरिका के बीच संबंध अब तक के सबसे मजबूत हैं और ईरान पर जीत के बाद अबू धाबी समझौते के दायरे को बढ़ाने का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed