फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gayatri Prajapati: molestation victim minor girl is in hospital and scared of

गायत्री प्रजापति मामला: रात को डर से बार-बार उठ कर बैठ जाती है पीड़िता

Sat, 25 Feb 2017 05:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 05:51 AM IST
विज्ञापन
Gayatri Prajapati: molestation victim minor girl is in hospital and scared of
सांकेतिक चित्र

उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रजापति द्वारा कथित छेड़छाड़ से आहत नाबालिग बच्ची को इस कदर मानसिक आघात पहुंचा है कि वह डर से सो नहीं पा रही है। रात को बच्ची बार-बार उठ कर बैठ जाती है। न तो किसी सवाल का जवाब देती है और न ही कुछ बोल पा रही है। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची को गहरा मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचा है जिसकी वजह से नाबालिग की हालत नाजुक है।

विज्ञापन


दिल्ली के एम्स में भर्ती नाबालिग का इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे चिकित्सकों के मुताबिक उसे भर्ती हुए तीन दिन हुए हैं, लेकिन उसकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी हालत इतनी खराब है कि वह अपना भी ख्याल नहीं रख पा रही है। उसकी मां भी उसके साथ ही है। बच्ची को जरूरी दवा और इलाज दी जा रही है।
विज्ञापन


चिकित्सकों का यह भी कहना है कि पीड़िता अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस उसका बयान लेना चाह रही है। मंत्री गायत्री प्रजापति पर बच्ची की मां के साथ दुष्कर्म और नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed