फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gauri Lankesh murder Sanatan Sanstha Chetan Rajhans Says Had no role in journalist killing

गौरी लंकेश मर्डर: 'हमारे विचारों में था फर्क, लेकिन कत्ल में कोई संबंध नहीं'

Fri, 22 Sep 2017 10:49 AM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो Updated Fri, 22 Sep 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Gauri Lankesh murder Sanatan Sanstha Chetan Rajhans Says Had no role in journalist killing
gauri lankesh

चर्चित पत्रकार गौरी लंकेश के मर्डर की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती जा रही है। राज्य सरकार की ओर से एसआईटी की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, लेकिन कोई बड़ा कदम अभी तक सामने नहीं आया है। लंकेश के मर्डर के आरोप में कई लोग घिर रहे हैं और उनमें एक सनातन संस्था भी शामिल हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सनातन संस्था का ने लंकेश के मर्डर की निंदा करते हुए कहा है उनके विचारों में मतभेद था, लेकिन मर्डर से उनका कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


सनातन संस्था गोवा का एक हिंदू संगठन है जो कि हिंदू जनजागृति समिति से जुड़ा हुआ है। गुरुवार (21 सितंबर) को सनातन संस्था के प्रवक्ता चेतन राजहंस ने कहा कि हिंदू संगठन और लेफ्ट संगठनों के बीच विचारों का मतभेद है लेकिन इससे यह नतीजा निकालना कि हिंदू कार्यकर्ता ने ही हत्या की है यह गलत है। राजहंस ने आगे कहा कि उनका संगठन हमेशा विचारों की लड़ाई लड़ता है और हर चीज में लोकतांत्रिक व्यवस्था में यकीन रखता है।
विज्ञापन


राजहंस ने आगे कहा कि उनका संगठन कातिल तक पहुंचने के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का सहयोग कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक उनके संगठन के किसी शख्स से SIT ने पूछताछ नहीं की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राजहंस ने आरोप लगाया कि कुछ राजनेता, उदारवादी और गौरी लंकेश के मर्डर के पीछे बिना किसी सुबूत के हिंदू संगठनों का हाथ बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश ही नहीं इस पिस्टल का कई पत्रकार बन चुके हैं निशाना, 5 अहम बातें


गौरतलब है कि 5 सितंबर को 55 साल की गौरी लंकेश को कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर के सामने उनको गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने बताया था कि गौरी की हत्या के दिन संदिग्ध तीन बार उनके घर के बाहर नजर आए थे। यहां तक की उन्हें गोली मारने से 30-45 मिनट पहले भी एक संदिग्ध घर के बाहर घूमता नजर आ रहा है।

इस मामले में एसआईटी के हाथ कुछ सबूत भी लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक स्कैच तैयार कर लिया गया है। फुटेज के मुताबिक, 34-38 साल का एक शख्स बजाज पल्सर पर नजर आ रहा है। उसने फॉर्मल शर्ट पहन रखी है और दाहिने हाथ में बैंड पहन रखा है। हेलमेट में शीशा और वाइजर नहीं था इसलिए उसका चेहरा भी कुछ हद तक दिखाई दे गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed