{"_id":"5b1661914f1c1bfa6e8b6496","slug":"gauri-lankesh-murder-case-sanatan-sanstha-said-its-being-made-soft-target-in-name-of-secularism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेक्युलरिज्म के नाम पर धार्मिक हिंदू संगठनों को खत्म करने की साजिश: सनातन संस्था","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सेक्युलरिज्म के नाम पर धार्मिक हिंदू संगठनों को खत्म करने की साजिश: सनातन संस्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jun 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड पर चुप्पी तोड़ते हुए सनातन संस्था और हिंदू जनजागृति समिति ने आरोप लगाया कि धार्मिक हिंदू संगठनों को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। गौरी लंकेश की हत्या के सिलसिले में सनातन संस्था के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मीडिया को जारी किए बयान में सनातन संस्था ने आरोप लगाया है कि सनातन संस्था और हिंदू जनजागृति समिति को आसान शिकार बनाया जा रहा है और निर्देष होने के बावजूद प्रताड़िता किया जा रहा है। यह सेक्युलरिज्म के नाम पर धार्मिक हिंदू धार्मिक संगठनों और उनके कार्यकर्ताओं को खत्म करने की साजिश है।
बता दें कि कर्नाटक पुलिस स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने पिछले हफ्ते चार लोगों को गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर कट्टरपंथी हिंदू संगठन सनातन संस्था और इसके आनुषांगिक संगठन हिंदू जनजागृती समिति (एचजेएस) से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को जनवरी 2018 में मैसूरू में लेखक केएस भगवान की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पकड़ा गया था।

Trending Videos
हिंदू युवा सेना से भी जुड़े हैं आरोपियों के तार
प्रेस वार्ता करते हुए सनातन संस्था के सदस्य (फाइल फोटो)
- फोटो : Hindu Janajagruti Samiti website
साथ ही इनके तार हिंदू युवा सेना के कार्यकर्ता 37 वर्षीय केटी नवीन कुमार से भी जुड़े हुए हैं। नवीन कुमार ने 2017 में एचजेएस और सनातन संस्था की कई बैठकों में भाग लिया था और उसे गौरी लंकेश हत्या मामले में फरवरी 2018 में गिरफ्तार किया गया था।
लंकेश पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 में पश्चिमी बंगलूरू में उनके घर के बाहर कर दी गई थी। कन्नड़ कवि और पत्रकार पी लंकेश की बड़ी बेटी पर सात राउंड फायरिंग की गई थी।
लंकेश पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की हत्या 5 सितंबर 2017 में पश्चिमी बंगलूरू में उनके घर के बाहर कर दी गई थी। कन्नड़ कवि और पत्रकार पी लंकेश की बड़ी बेटी पर सात राउंड फायरिंग की गई थी।