फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gauri Lankesh Murder case: One More person in SIT Custody

गौरी लंकेश मामला: एसआईटी ने एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया

Sun, 09 Sep 2018 05:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Updated Sun, 09 Sep 2018 05:41 AM IST
विज्ञापन
Gauri Lankesh Murder case: One More person in SIT Custody
पत्रकार-कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मामले में एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


एसआईटी के सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने विस्फोटकों के एक बड़े जखीरे की जब्ती के सिलसिले में अगस्त में सुधन्वा गोन्धलेकर को पुणे में गिरफ्तार किया था। उसे शुक्रवार को ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया। गोन्धलेकर को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

इसके साथ ही मामले में अब तक 14 संदिग्धों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र के सतारा के रहने वाले गोन्धलेकर ने लंकेश की हत्या में अपनी भूमिका की बात कबूली है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस के एटीएस ने अगस्त में गोन्धलेकर सहित एक दक्षिणपंथी हिंदुत्व संगठन के तीन संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा जब्त किया था। जखीरे में देसी बम भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


(इनपुटः भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed