फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gauri Lankesh Murder Case: Businessmen take into custody by SIT

गौरी लंकेश हत्याकांड में पहली कामयाबी, 5 महीने बाद हुई पहली गिरफ्तारी

Sat, 03 Mar 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Sat, 03 Mar 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Gauri Lankesh Murder Case: Businessmen take into custody by SIT
गौरी लंकेश

वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी गौरी लंकेश के हत्याकांड मामले में एसआईटी को पहली कामयाबी मिली है। 5 महीने बाद 37 वर्षीय व्यापारी केटी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। मामले में केटी नवीन कुमार पहला आरोपी बना है। जांच एजेंसी ने कोर्ट को जानकारी दी है कि आरोपी नवीन कुमार को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। अवैध हथियार रखने के मामले में नवीन कुमार पर पहले से ही जांच चल रही थी। 

विज्ञापन


दरअसल नवीन कुमार के खिलाफ तब शक की स्थिति पैदा हो गई जब आरोपी व्यापारी के कुछ मित्रों ने स्वैच्छिक बयान दिये कि गौरी लंकेश की हत्या की साजिश में नवीन की भूमिका हो सकती है। कुमार से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो स्वीकार किया और उसके बयान की कॉपी को कोर्ट में जमा करवाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नवीन कुमार की कस्टडी को जारी रखने की सिफारिश की थी। उनके मुताबिक नवीन कुमार गौरी लंकेश हत्याकांड में अहम जानकारियां दे सकता है। लिहाजा कोर्ट ने नवीन कुमार की कस्टडी को 8 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि 5 सितंबर 2017 में लंकेश पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की हत्या उनके घर के बाहर कर दी गई थी। कन्नड़ कवि और पत्रकार पी लंकेश की बड़ी बेटी पर सात राउंड फायरिंग की गई थी। जिसके बाद इस पर विवाद भी हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed