फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gauri Lankesh killing accused was given second target: Police

गौरी लंकेश की हत्या के बाद आरोपी को मिली थी दूसरी सुपारी: पुलिस

Tue, 13 Mar 2018 10:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Mar 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Gauri Lankesh killing accused was given second target: Police

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या में शामिल आरोपी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने कहा कि हत्या में शामिल आरोपी केटी नवीन कुमार की भूमिका से प्रभावित होकर साजिशकर्ताओं ने उसे दूसरा लक्ष्य दिया था। 

विज्ञापन


जांच में पता लगा है कि उसे लेखक केएस भगवान को मारने का लक्ष्य दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक जब कुमार को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया तब वह केएस भगवान की हत्या के लिए एक नई बंदूक खरीदने की तैयारी कर रहा था। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि केएस भगवान को 2015 में एमएम कलबुर्गी की हत्या के बाद सीधे तौर पर सोशल मीडिया पर धमकियां दी गई थीं। केएस भगवान रैशनलिस्ट और रिसर्चर के रूप में जाने जाते हैं। वो हिंदू विश्वासों पर सवाल खड़े करते रहे हैं और उन्होंने इस पर किताब भी लिखी है। धमकियां मिलने के बाद उन्हें पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी गौरी लंकेश के हत्याकांड मामले में एसआईटी को 5 महीने बाद पहली कामयाबी मिली थी। 5 महीने बाद 37 वर्षीय व्यापारी केटी नवीन कुमार को गिरफ्तार किया गया था। मामले में केटी नवीन कुमार पहला आरोपी बना था। 

जांच एजेंसी ने कोर्ट को जानकारी दी थी कि आरोपी नवीन कुमार को 18 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि अवैध हथियार रखने के मामले में नवीन कुमार पर पहले से ही जांच चल रही थी।दरअसल नवीन कुमार के खिलाफ तब शक की स्थिति पैदा हो गई थी जब आरोपी व्यापारी के कुछ मित्रों ने स्वैच्छिक बयान दिये कि गौरी लंकेश की हत्या की साजिश में नवीन की भूमिका हो सकती है। कुमार से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो स्वीकार किया और उसके बयान की कॉपी को कोर्ट में जमा करवाया गया है। 


पुलिस ने नवीन कुमार की कस्टडी को जारी रखने की सिफारिश की थी। उनके मुताबिक नवीन कुमार गौरी लंकेश हत्याकांड में अहम जानकारियां दे सकता है। लिहाजा कोर्ट ने नवीन कुमार की कस्टडी को 8 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। वहीं एक बार फिर से आरोपी की कस्टडी को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। गौरतलब हो कि 5 सितंबर 2017 को लंकेश पत्रिका की संपादक गौरी लंकेश की हत्या उनके घर के बाहर कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed