फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gang rape of ninth student: Mamta Banerjee raised questions on the victim, NCW chief Rekha Sharma furious

बंगाल: महिला होने के नाते दूसरी महिला के दर्द को समझिए...,भड़कीं महिला आयोग प्रमुख, भाजपा ने बनाई तथ्यान्वेषी समिति

Wed, 13 Apr 2022 09:23 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 13 Apr 2022 09:23 AM IST
सार

ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि नादिया जिले के हंसखाली में कक्षा नवीं की छात्रा की किसी के द्वारा थप्पड़ मारने के कारण गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Gang rape of ninth student: Mamta Banerjee raised questions on the victim, NCW chief Rekha Sharma furious
NCW chief REKHA SHARMA AND CM Mamata Banerjee - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया में कक्षा नवीं की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद मौत की घटना पर सीएम ममता बनर्जी के बयान से राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) खफा है। ममता बनर्जी ने दोषियों को सख्त सजा के निर्देश देने की बजाए पीड़िता व पूरे मामले को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। एनसीडब्ल्यू की प्रमुख रेखा शर्मा ने ममता बनर्जी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। शर्मा ने कहा कि सीएम को महिला होने के नाते दूसरी महिला के दर्द को समझना चाहिए।

विज्ञापन

ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा था कि नादिया जिले के हंसखाली में कक्षा नवीं की छात्रा की किसी के द्वारा थप्पड़ मारने के कारण गिरने से मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने लड़की के साथ किसी लड़के के प्रेम संबंध की भी आशंका जताई थी। ममता बनर्जी के बेतुके बयान का मामला गरमाने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म व पीड़िता की मौत की घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय तथ्यान्वेषी समिति बनाई है। यह समिति पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात व घटना की पड़ताल के बाद जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष को सौंपेगी। 
विज्ञापन


ममता ने लगाई सवालों की झड़ी
सीएम ने एक कार्यक्रम में यह भी कहा था कि पुलिस को अभी मौत के कारणों का पता लगाना है। मैंने उन्हें जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या इसे आप दुष्कर्म कहेंगे या वह गर्भवती थी? क्या यह असफल प्रेम संबंध का नतीजा नहीं है?  पीड़िता की मौत के पांच दिन बाद परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर सवाल उठाते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था। मैं एक आम आदमी की तरह पूछती हूं कि अब पुलिस सबूत कैसे जुटाएगी कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या वह गर्भवती थी या किसी अन्य कारण से मौत हुई, जैसे कि उसे किसी ने थप्पड़ मारा और वह बीमार पड़ गई हो?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के साथ जन्मदिन पार्टी में सामूहिक दुष्कर्म हुआ
परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार कक्षा नवीं की छात्रा की 5 अप्रैल को आरोपी के घर जन्मदिन की पार्टी के बाद कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। परिजनों ने इसकी शिकायत 10 अप्रैल को कराई थी। उन्होंने कहा था कि जब पीड़िता घर पहुंची तो तेजी से रक्त बह रहा था और 5 अप्रैल की रात को ही उसकी मौत हो गई थी। 


आरोपी टीएमसी नेता का बेटा, इसलिए बचा रहीं सीएम : भाजपा
ममता बनर्जी के बयान पर विपक्ष खासकर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया प्रकट की है। भाजपा नेता व बंगाल के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि सीएम ने पीड़िता पर ही सवाल खड़े कर दिए, यह चौंकाने वाला है। चूंकि आरोपी ममता बनर्जी की पार्टी के नेता का बेटा है, इसलिए वह ऐसी बातें कह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed