Maharashtra: 11 साल की बच्ची से नौ लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, हत्या की जांच के दौरान हुआ राजफाश
वारदात का खुलासा हत्या के एक मामले की जांच के दौरान हुआ। पुलिस के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी रोशन उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां उसने और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उमरेड कस्बे में 11 साल की बच्ची से नौ लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की हैरान करने वाली खबर आई है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं और मुख्य आरोपी नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहता है।
वारदात का खुलासा हत्या के एक मामले की जांच के दौरान हुआ। नागपुर ग्रामीण की एसडीओपी पूजा गायकवाड़ ने यह जानकारी दी। पीड़िता से एक माह में कई बार सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। उमरेड नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। घटना 19 जून से 15 जुलाई के बीच हुई।
Maharashtra | Nine people arrested in Umred town on charges of gang rape of an 11-year-old girl. This information was revealed during the investigation of a murder case: Puja Gaikwad, SDPO, Nagpur Rural police pic.twitter.com/9myFmm6DGy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 29, 2022
नागपुर पुलिस के अनुसार शुभम दमडू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोशन करगांवकर इस मामले का भी मुख्य आरोपी है। चार दिन पहले नागपुर के उमरेड में शुभम भोजराज दमडू नाम के युवक की दो लोगों ने हत्या कर दी थी। मामले में रोशन समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में 11 साल की बच्ची के साथ आरोपी रोशन और उसके आठ साथियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया।
आठवीं कक्षा में पढ़ती है पीड़िता
पुलिस के अनुसार पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी रोशन उसे बहलाकर अपने घर ले गया था। वहां रोशन और उसके दोस्तों ने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 300 रुपये दिए और धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे।
आरोपियों की पहचान रोशन करगांवकर (29) और उसके दोस्तों- गजानन मुर्स्कर (40), प्रेमदास गठीबंधे (38), राकेश महाकालकर (24), गोविंदा नाटे (22), सौरभ उर्फ करण रिठे (22), नितेश फुकत (30), प्रद्युम्न करुतकर (22) और निखिल उर्फ पिंकू नरूले (24) के रूप में हुई।