{"_id":"5851d3b44f1c1bad5d64af21","slug":"gandhi-raise-sought-to-farmers-loan-waiver","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल ने उठाई किसानों का कर्जा माफ करने की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल ने उठाई किसानों का कर्जा माफ करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के मांगपत्र के जरिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से देश भर के किसानों का कर्जा माफ करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश और पंजाब कांग्रेस ने किसानों के करीब दो करोड़ मांग पत्र बुधवार को राहुल गांधी को सौंपे। इस मौके पर राहुल ने कहा कि यूपी-पंजाब ही पूरे देश के किसान चाहते हैं कि सूट-बूट की सरकार उनके बारे में भी सोचे।
विज्ञापन
दरअसल यूपी में राहुल की किसान महायात्रा के दौरान किसानों से उनकी समस्याओं की जानकारी मांगपत्र के माध्यम से मांगी गई थी। इसी प्रकार पंजाब में भी किसानों से मांगपत्र भराए गए हैं। करीब दो करोड़ मांग पत्र जमा हुए हैं।
विज्ञापन
यूपी की ओर से प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रमोद तिवारी और संजय सिंह ने किसानों के मांगपत्र राहुल को सौंपे।
राहुल ने कहा कि यूपी में महायात्रा के दौरान पार्टी ने किसानों से वादा किया था कि उनकी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। जल्द ही प्रधानमंत्री से समय लेकर किसानों की बात पहुंचाई जाएगी। कांग्रेस की मांग है कि देश भर के किसानों का कर्जा माफ किया जाए। किसानों के बिजली बिल आधे हों और उन्हें फसल के सही दाम मिले।
विज्ञापन
राहुल ने कहा कि एनडीए सरकार ने किसानों की ईमानदारी पर सवाल उठाया है। उनके पास काला धन नहीं है और वे अपना खून और पसीना देते हैं। नोटबंदी की सबसे ज्यादा चोट किसानों पर पड़ी है। को-ऑपरेटिव बैंक से रकम न मिलने के कारण उनके पास बीज और खाद के लिए पैसे नहीं हैं। वहीं सरकार ने गेहूं से आयात शुल्क समाप्त कर उसकी मुसीबत बढ़ा दी है।