फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhi Jayanti 2019 Live Updates PM Modi Sonia Gandhi pays homage to Mahatama Gandhi

गांधी और शास्त्री की जयंती आज, पीएम मोदी, सोनिया और मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 02 Oct 2019 11:10 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 02 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
Gandhi Jayanti 2019 Live Updates PM Modi Sonia Gandhi pays homage to Mahatama Gandhi
श्रद्धांजिल अर्पित करते पीएम मोदी - फोटो : ANI

आज देशभर में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी 116वीं जयंती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता की समाधि स्थल राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल एवं हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भी राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘हम महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं। आइए, हम दैनिक जीवन में गांधीवादी सिद्धांतों को लागू कर और अपनाकर हमारे जीवन में बदलाव लाने का प्रयास करें।’
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि देश मानवता के प्रति गांधी के चिरस्थायी योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करता है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम उनके सपनों को साकार करने और एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए लगातार कड़ा परिश्रम करने का संकल्प लेते हैं।’ मोदी ने गांधी पर एक छोटा वीडियो भी ट्वीट किया जिसके जरिए बताया कि बापू का शांति का संदेश वैश्विक समुदाय के लिए अब भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने उन सात बुराइयों का जिक्र किया जिनसे गांधी ने बचने को कहा था और ये बुराइयां हैं: बिना काम किए अर्जित संपत्ति, अंतरात्मा के बिना उपभोग, चरित्र के बिना अर्जित ज्ञान, नैतिकता बिना व्यापार/व्यवसाय, मानवता से रहित विज्ञान, त्याग बिना धर्म तथा सिद्धांत विहीन राजनीति।
 
 





मोदी ने ट्वीट किया, ‘जय जवान जय किसान’ के उद्घोष से देश में नव-ऊर्जा का संचार करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन।’ प्रधानमंत्री ने शास्त्री पर एक छोटा वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें उन्होंने शास्त्री के साहस एवं दृढ़ निश्चय और खादी के लिए उनके प्रेम का जिक्र किया। शास्त्री जी का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 1904 में हुआ था।

आज पीएम देश को खुले में शौच से मुक्त करेंगे
महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे। वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने 158 कैदियों को रिहा करने का एलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम को गुजरात दौरे पर रहेंगे। शाम सात बजे वह वह गांधी आश्रम पहुंचकर बापू को स्मरण करेंगे। 

रिवरफ्रंट पर 20 हजार सरपंचों को संबोधित करेंगे
वहीं, प्रधानमंत्री आज रिवरफ्रंट पर देश भर से आए 20 हजार सरपंचों को संबोधित करेंगे। इस समारोह में पीएम भारत को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे। जिसके बाद शाम को मोदी राज्य सरकार की ओर से आयोजित गरबा मोहत्सव में जाएंगे जहां मां दुर्गा जी की आरती करेंगे। 

उपराष्ट्रपति ने बापू और शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। नायडू ने 150वीं गांधी जयंती के अवसर पर बापू की समाधि राजघाट और शास्त्री की समाधि विजय घाट पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti 2019 Live Updates PM Modi Sonia Gandhi pays homage to Mahatama Gandhi
श्रद्धांजलि अर्पित करती सोनिया गांधी - फोटो : ANI

वहीं इस मौके पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजय घाट जाकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। 



 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Gandhi Jayanti 2019 Live Updates PM Modi Sonia Gandhi pays homage to Mahatama Gandhi
श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व पीएम मनमोहन सिंह - फोटो : ANI

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी महात्मा गांधी को राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही वह विजय घाट भी गए जहां उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। 


Gandhi Jayanti 2019 Live Updates PM Modi Sonia Gandhi pays homage to Mahatama Gandhi
Arvind Kejriwal - फोटो : ANI
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed