फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandhi family has never accorded respect to non Gandhi Congress leaders accused union minister Pralhad Joshi

Gandhi Family: 'गांधी परिवार को आत्मचिंतन करने की जरूरत', मनमोहन सिंह के अंत्येष्टि विवाद पर भाजपा का पलटवार

Sun, 29 Dec 2024 02:52 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 29 Dec 2024 02:52 PM IST
सार

प्रहलाद जोशी ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हमारे वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, वह सबसे सम्मानित व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया।' 

विज्ञापन
Gandhi family has never accorded respect to non Gandhi Congress leaders accused union minister Pralhad Joshi
सोनिया समेत पूरा गांधी परिवार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने रविवार को आरोप लगाया कि गांधी परिवार ने कभी गैर-गांधी कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कांग्रेस के इस आरोप को खारिज कर दिया कि केंद्र सरकार ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार निगमबोध घाट पर कर उन्हें अपमानित किया। दरअसल कांग्रेस की मांग थी कि मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार करन के लिए अलग से जगह आवंटित की जाए और फिर उस जगह पर स्मारक बना दिया जाए। हालांकि सरकार ने कहा है कि मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह जल्द ही आवंटित कर दी जाएगी। इस मुद्दे पर खूब राजनीति भी हुई। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने इस मुद्दे पर राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण और सस्ती राजनीति करार दिया। 
विज्ञापन


'कांग्रेस को आत्मचिंतन करने की जरूरत'
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हमारे वैचारिक और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, वह सबसे सम्मानित व्यक्ति हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ किया गया।' उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने एक अन्य पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भी उचित सम्मान नहीं दिया। अब प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी कहा है कि उनके पिता की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने कार्यसमिति की बैठक बुलाने की जहमत भी नहीं उठाई थी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'असल में, गांधी परिवार ने कभी भी गैर-गांधी कांग्रेस नेताओं को सम्मान नहीं दिया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री पी वी नरसिम्हा राव को भारत रत्न पुरस्कार और सरदार वल्लभभाई पटेल को सम्मान भी नहीं दिया। गांधी परिवार को इन सब पर आत्मचिंतन करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी ने देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का अपमान करने का लगाया आरोप
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर मनमोहन सिंह का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया। राहुल गांधी ने लिखा कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है।' राहुल गांधी ने लिखा कि 'एक दशक तक वे भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं। आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए। डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं। सरकार को देश के इस महान पुत्र और उनकी गौरवशाली कौम के प्रति आदर दिखाना चाहिए था।'

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed