फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gandesh Chaturthi 40 feet tal Lord ganesh idol in Chennai, 500kg ladoo in Kolkata celebrations

देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम: चेन्नई में विराजे 40 फीट ऊंचे गजानन; कोलकाता में बना 500 किलो का लड्डू

Sat, 07 Sep 2024 04:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई/कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Sep 2024 04:04 PM IST
सार

Gandesh Chaturthi: चेन्नई में भगवान गणेश की 40 फीसट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। इस मूर्ति को 6000 थम्बूलम प्लेट, 1500 कामाक्षी दीपों से सजाया गया है। वहीं, कोलकाता में एक मिठाई की दुकान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर 500 किलो का लड्डू तैयार किया है।

विज्ञापन
Gandesh Chaturthi 40 feet tal Lord ganesh idol in Chennai, 500kg ladoo in Kolkata celebrations
गणेश चतुर्थी - फोटो : एएनआई

विस्तार

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर विभिन्न राज्यों में भव्य आयोजनों की झलक देखने को मिल रही है। चेन्नई से लेकर मुंबई और कोलकाता तक, हर जगह भगवान गणेश की पूजा और उनकी मूर्तियों को लेकर खास तैयारिंग की गई हैं। आइए जानते हैं देश में गणेश उत्सव कैसे मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


इस मौके पर तमिलनाडु के राजधानी शहर चेन्नई में भगवान गणेश की 40 फीसट ऊंची मूर्ति स्थापित की गई है। इस मूर्ति को 6000 थम्बूलम प्लेट, 1500 कामाक्षी दीपों और 350 समुद्री घोंघों से सजाया गया है। श्रद्धालु यहां आकर पूजा-अर्जना कर रहे हैं। इसी तरह चेन्नई के पुरसाइवक्कम क्षेत्र में एक गणेश पांडाल को अयोध्या के राम मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। यह आयोजन राज्य भाजपा के चेन्नई के पदाधिकारियों ने आयोजित किया है। 
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के मुंबई में एक घर के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क 1ए लड़ाकू जेट की प्रतिकृति पर स्थापित किया गया है। इस घर के मालिक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह हर साल मूर्तियों को भारत में उस साल हुई प्रमुख घटनाओं के आधार पर डिजाइन करते हैं। 



'तेजस' में स्थापित हुए गणपति
वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई में एक घर के अंदर भगवान गणेश की मूर्ति को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस मार्क 1ए लड़ाकू जेट की प्रतिकृति पर स्थापित किया गया है। इस घर के मालिक इंटीरियर डिजाइनर हैं। वह हर साल मूर्तियों को भारत में उस साल हुई प्रमुख घटनाओं के आधार पर डिजाइन करते हैं।

कोलकाता: मिठाई की दुकान में 500 किलो का लड्डू
उधर, कोलकाता के भवानीपुर क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान ने गणेश चतुर्थी के मौके पर 500 किलो का लड्डू तैयार किया है। 

फलों से बनाई गजानन की कलाकृति
उधर, पुरी में प्रख्यात सेंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भगवान गणपति की मंत्रमुग्ध कर देने वाली कलाकृति तैयार की। इसे 20 प्रकार के फलों की मदद से तैयार किया गया है।

आंध्र प्रदेश: उप मुख्यमंत्री कल्याण और अन्य पार्टी नेताओं के साथ की पूजा
आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य पार्टी नेताओं ने गणेश चतुर्थी के मौके पर जनसेना पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विशेष पूजा की। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed