{"_id":"5e14f8938ebc3e87ab49259d","slug":"gadkari-will-ask-airlines-to-give-honey-pouches-to-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरलाइंस कंपनियों से यात्रियों को शहद का पाउच देने को कहेंगे: गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एयरलाइंस कंपनियों से यात्रियों को शहद का पाउच देने को कहेंगे: गडकरी
Wed, 08 Jan 2020 03:41 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 08 Jan 2020 03:41 AM IST
सार
- ग्रामीण अर्थव्यस्था की बदलेगी सूरत
- शहद उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा
विज्ञापन
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों की आमदनी बढ़ाने और रोजगार के नए मौकों को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार विमानन कंपनियों से गुजारिश करेगी कि वे मुसाफिरों को चाय कॉफी देते समय चीनी के विकल्प के रुप में शहद के पाउच दें। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
उन्होंने केंद्रीय मधुमक्खी शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अभी यात्रियों को रिफांइड शुगर के पाउच दिए जाते हैं। हमारी कोशिश है कि उड़ानों और होटलों में शहद के पाउच या हनी क्यूबस भी दिए जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि शहद क्लस्टर बनाए जाएं और शहद उत्पादन को बढ़ाया जाए। इसके लिए वह एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट और गोएयर सहित खादी ग्रामोद्योग आयोग से बात करेंगे। ये क्लस्टर ग्रामीण और आदिवासी इलाके की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगे और किसान की आय बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
वह चाहते हैं कि अगले पांच सालों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आकार पांच लाख करोड़ हो जाए। उन्होंने कहा कि चाहें वह दूय हो या शहद, मछली पालन हो इथेनॉल या जैवईंधन, ये सभी क्षेत्र ग्रामीण आय को बढ़ाने का काम करते हैं।