Maharashtra: 'भाजपा उम्मीदवारों की सूची में पहले स्थान पर होगा गडकरी का नाम', फडणवीस का उद्धव ठाकरे पर पलटवार
Maharashtra: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के नेताओं के एक-दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर पलटवार किया है। ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को विपक्ष के टिकट पर चुनाव लड़ने की पेशकश की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन सीट बंटवारे को अंतिम रूप देगा। उसके बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची में पहला नाम केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का होगा।
गडकरी को विपक्ष के टिकट पर चुनाव लड़ने की पेशकश
इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गडकरी को महा विकास अघाड़ी में शामिल होने और विपक्ष के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी।
'उम्मीदवारों की सूची में गडकरी का होगा पहला नाम'
उन्होंने कहा, गडकरी हमारे प्रमुख नेता हैं। वह नागपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं। जब भाजपा के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हुई थी, तब महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन) के साझेदारों (भाजपा, एकनाथ शिंदे और अजित पवार की राकांपा) के बीच (सीट बंटवारे पर) कोई चर्चा नहीं हुई थी। जब चर्चा होगी तो (उम्मीदवारों की सूची में) गडकरी का नाम सबसे पहले सामने आएगा।
फडणवीस ने किया उद्धव पर पलटवार
उन्होंने कहा, ऐसी पार्टी के प्रमुख का गडकरी जैसे राष्ट्रीय स्तर के नेता को टिकट की पेशकश करना, किसी छोटे व्यक्ति द्वारा अमेरिकी राष्ट्रपति के पद की पेशकश करने जैसा है। ठाकरे ने एक दिन पहले चुनावी रैली में कहा था कि गडकरी को महाराष्ट्र की क्षमता दिखानी चाहिए और दिल्ली के सामने झुकने के बजाय इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा, हम महा विकास अघाड़ी उम्मीदवारी के लिए उनका स्वागत करते हैं।