G20: जी20 की बैठक में साड़ी में नजर आईं गीता गोपीनाथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ शेयर की तस्वीर
जी20 की इस बैठक में अमेरिकी की वित्त मंत्री जैनेट येलेन और आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ ने इन दोनों के साथ भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी20 की एक अहम बैठक बेंगलुरु में चल रही है। इस बैठक के पहले दिन आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ भी शामिल हुईं। उन्होंने इस बैठक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में गीता गोपीनाथ दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के साथ दिखाई दी। गीता गोपीनाथ ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। निर्मला सीतारमण के साथ ही गीता गोपीनाथ भी साड़ी में दिखाई दी। तस्वीर ट्वीट करते हुए गोपीनाथ ने लिखा कि 'वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जी20 की वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स की बैठक में अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान कई अच्छी चीजों पर हमने बातें की।'
It was really nice to catch up with Finance Minister @nsitharaman @nsitharamanoffc at the G20 FMCBG meetings in Bengaluru. Lots of good discussions @g20org pic.twitter.com/jq5FhZ7L33
— Gita Gopinath (@GitaGopinath) February 23, 2023