फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G20 delhi summit dinner pm modi nitish kumar hemant soren meeting photo with usa president joe biden

G20: पीएम मोदी ने खुद नीतीश कुमार को अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलवाया, आखिर क्यों हो रही इस तस्वीर की चर्चा?

Sun, 10 Sep 2023 02:55 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 10 Sep 2023 02:55 PM IST
सार

रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलवाया।

विज्ञापन
G20 delhi summit dinner pm modi nitish kumar hemant soren meeting photo with usa president joe biden
नीतीश कुमार को जो बाइडन से मिलाते पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शनिवार शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जी20 नेताओं के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस आयोजन में जी20 के नेताओं समेत देश के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की कई तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन, एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। दरअसल इस तस्वीर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्यों खास है ये तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि, रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलवाया। तस्वीर में सभी नेता मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि नीतीश कुमार विपक्ष गठबंधन का प्रमुख स्तंभ हैं और विपक्षी पार्टियों को एक साथ लाने में उनकी अहम भूमिका है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री मोदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठते हुए दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति से कराई, जो भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जी20 सम्मेलन के दौरान ना सिर्फ विदेशी मेहमानों को भारत दिखाया बल्कि ये भी दिखाया कि भारतीय लोकतंत्र कितना समृद्ध है। नीतीश कुमार और हेमंत सोरेन के अलावा पीएम मोदी ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति से कराई। सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी से बातचीत कर उन्हें हिमाचल में बाढ़ से हुए नुकसान व मौजूदा हालात की जानकारी दी और राज्य को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से अलग होने के बाद पहली बार मिले पीएम मोदी-नीतीश कुमार
उल्लेखनीय है कि भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार की पीएम मोदी के साथ यह पहली मुलाकात थी। वहीं नीतीश कुमार पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष को एकजुट भी करने में जुटे हैं, इसके बावजूद पीएम मोदी और नीतीश कुमार की मुलाकात में कोई तल्खी नहीं दिखी और दोनों नेता खुले दिल से एक दूसरे से मिले। ये भी एक वजह है कि लोग पीएम मोदी और नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। जी-20 के मेहमानों के लिए आयोजित रात्रिभोज के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित चार मुख्यमंत्रियों को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलवाया। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी भोज में पहुंची थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed