फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G Janardhana Reddy rejoining BJP Congress Jairam Ramesh India Most Corrupt Politicians accommodation

Congress: 'भारत के सबसे भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को भाजपा में पनाह'; जनार्दन रेड्डी के कमल थामने पर बोले जयराम रमेश

Wed, 27 Mar 2024 05:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 27 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जनार्दन रेड्डी के भाजपा का दामन थामने पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत के सबसे भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को बीजेपी में पनाह दी जा रही है। जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी सवाल किया कि क्या भ्रष्ट नेताओं को भाजपा में जगह देने से उनकी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम खोखली साबित नहीं होती?

विज्ञापन
G Janardhana Reddy rejoining BJP Congress Jairam Ramesh India Most Corrupt Politicians accommodation
पीएम मोदी, जयराम रमेश (फाइल) - फोटो : social media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कांग्रेस पार्टी ने तीखा सवाल पूछा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि दल बदलने वाले नेताओं का भाजपा से जुड़ना ये दिखाता है कि देश के सबसे भ्रष्ट राजनेताओं को बीजेपी खुलेआम पनाह दे रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे नेताओं का भाजपा में रेड कारपेट वेलकम दिखाता है कि बीजेपी में नेताओं के शामिल होने में उनका दागी होना कोई अड़चन नहीं। जयराम रमेश ने यह टिप्पणी अपनी पार्टी छोड़कर / विलय करने के बाद भाजपा में शामिल होने वाले- कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी के संदर्भ में की। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से  ठीक पहले, राजनीतिक हित साधने के लिए देश के सबसे भ्रष्ट नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही है।
विज्ञापन


केआरपीपी का भाजपा में विलय; परिवार के साथ ग्रहण की सदस्यता
खनन उद्योगपति जी जनार्दन रेड्डी के फिर से भाजपा में शामिल होने को लेकर बुधवार को जयराम रमेश ने कहा कि अवैध खनन मामले में आरोपी गंगावती के पूर्व विधायक ने पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ दो दशक पुराना नाता तोड़ते हुए कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (KRPP) का गठन किया था। बाद में रेड्डी ने केआरपीपी का भाजपा में विलय कर दिया। उन्होंने पत्नी अरुणा लक्ष्मी और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


भाजपा से जुड़ने के पीछे दो कारण हैं- लूट और एजेंसियों की कार्रवाई से बचना
इस अहम राजनीतिक घटनाक्रम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, भारत के सबसे भ्रष्ट राजनेताओं को भाजपा में समायोजित कर दिया गया है। ऐसे फैसलों के पीछे दो कारक हैं। पहला- भागीदारी यानी न्यूनतम सरकार और अधिकतम लूट और दूसरा सुरक्षा यानी भाजपा में शामिल होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग (आईटी) जैसी एजेंसियों की कार्रवाई से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी पर तीखा हमला; कॉरपोरेट चंदे के दुरुपयोग का आरोप
रमेश ने चुनावी बॉन्ड का जिक्र करते हुए भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला। रमेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने भारत में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को सामान्य कर दिया है। बकौल रमेश, 'भाजपा को जो कॉरपोरेट चंदा मिलता है उससे वे सरकारों को गिराने की कोशिश करते हैं। पैसे की ताकत का बेशर्मी से इस्तेमाल किया जा रहा है। कांग्रेस नेता के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री का नारा है और हमेशा रहेगा - 'चंदा जमाऊंगा, धंधा करूंगा, सबको खिलाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed