फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G-20 Summit officials will be tested for corona if they have symptoms

G-20 Summit: लक्षण दिखने पर जी-20 के अधिकारियों की होगी कोरोना जांच, जानिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां

Fri, 14 Apr 2023 08:00 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 14 Apr 2023 08:00 PM IST
सार

भारत इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरान गोवा में भी आठ बैठकें निर्धारित की गई हैं, जिसमें से पहली बैठक 17 से 20 अप्रैल तक होगी। डॉ. रायकर का कहना है कि कोविड-19 परीक्षण अनिवार्य नहीं है। य

विज्ञापन
G-20 Summit officials will be tested for corona if they have symptoms
जी-20 - फोटो : Twitter@ Narendra Modi

विस्तार

गोवा आने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के प्रतिनिधियों में अगर कोविड के लक्षण दिखते हैं, तो उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा…यह कहना है स्वास्थ्य ओएसडी डॉ. केदार रायकर का। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) ने जी-20 प्रतिनिधियों के लिए गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, डाबोलिम और मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोपा में एंटीजन टेस्ट करने का फैसला किया है। हालांकि, टेस्ट सिर्फ उनका होगा, जिनमें कोविड के लक्षण दिखते हैं।

विज्ञापन

दोनों हवाई अड्डों पर परीक्षण केंद्र शुरू किए
भारत इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। इस दौरान गोवा में भी आठ बैठकें निर्धारित की गई हैं, जिसमें से पहली बैठक 17 से 20 अप्रैल तक होगी। डॉ. रायकर का कहना है कि कोविड-19 परीक्षण अनिवार्य नहीं है। यह शिखर सम्मेलन में आने वाले प्रतिनिधियों के लिए एहतियात के रूप में किया जा रहा है। टेस्ट कोई लक्षण नहीं, कोई परीक्षण नहीं नीति के तहत किया जाएगा। इसका मतलब है कि जिस अधिकारी में लक्षण दिखेंगे, सिर्फ उनका टेस्ट किया जाएगा। डीएचएस ने दोनों हवाई अड्डों पर परीक्षण केंद्र शुरू किए हैं।

विज्ञापन

आपातकालीन कक्ष बनाया गया है
जी-20 के नोडल अधिकारी संजीत रोड्रिग्स का कहना है कि अधिकारियों के आते ही टेस्ट शुरू हो जाएंगे, जो आखिरी दिन तक जारी रहेगा। टीमें 24 घंटे हवाई अड्डे और होटल पर काम करेंगी। कार्यक्रम स्थल पर एक आपातकालीन कक्ष बनाया गया है, इसमें गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और डीएचएस के डॉक्टर तैनात रहेंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना का नया आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में 11,109 नए कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। आंकड़ा पिछले 236 दिनों में सबसे अधिक है। एक्टिव केसों का आंकड़ा 49,622 हो गया है। पिछले 24 घंटों में 29 नई मौतें हुई हैं, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,31,064 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed