फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   G-20: PM Modi welcomed plan of action in Counter Terrorism, Presented  agenda for CT

G-20: पीएम नरेंद्र मोदी ने पेश किया आतंकवाद रोधी एक्शन एजेंडा, बन सकती है आम सहमति

Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 07 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
G-20: PM Modi welcomed plan of action in Counter Terrorism, Presented  agenda for CT
जी-20 बैठक - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने की घोषणा का स्वागत किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों के राष्ट्रध्यक्षों और प्रतिनिधियों के सामने आतंकवाद को रोकने के लिए 11 सूत्रीय एक्शन एजेंडा भी रखा। इस एजेंडे पर आम सहमति बन सकती है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 सूत्रीय एक्शन एजेंडे के खास बिंदु: 
1- आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अनिवार्य।  ऐसे देशों के अधिकारियों का जी-20 देशों में एंट्री पर प्रतिबंध जरूरी।

2- संदिग्ध आतंकवादियों की लिस्ट का जी-20 देशों के बीच अदलाबदली। ऐसे आतंकवादियों और  उनके समर्थकों के खिलाफ साझी कार्रवाई हो।

3- आतंकवादियों से संबंधित प्रभावकारी सहयोग के लिए लीगल प्रोसेस को आसान बनाना, ताकि उनका प्रत्यर्पण किया जा सके।

4- इंटरनेशनल टेररिज्म पर कॉम्प्रहेंसिव कंवेशन को तुरंत लागू किया जाए।

5- युनाइटेड नेशंस सिक्यूरिटी कॉउंसिल रिजोल्यूशंस तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रक्रियाओं का प्रभावी इंप्लीमेंटेशन।

6- अतिवाद रोधी कार्यक्रमों पर जी-20 देशों द्वारा साझे प्रयास की रणनीतियों को आपस में साझा करना।

7-FATF तथा अन्य प्रक्रियाओं द्वारा आतंकवादियों को मिलने वाली मदद और उनके सोर्स को खत्म करना।

8- FATF की तरह एक वेपंश और एक्सप्लोसिज एक्शन टास्क फोर्स(WEATF) का गठन किया जाए, ताकि आतंकवादियों तक पहुंचने वाले खतरनाक हथियाओं के स्रोतों को बंद किया जा सके।
विज्ञापन


9- जी-20 देशों के बीच आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्रित साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में ठोस सहयोग।

10- जी-20 में आतंकवाद पर रोक के लिए सभी देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच तालमेल बढ़ाना।

11-जी-20 के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच तालमेल को लेकर ठोस कदम उठाना।


प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात की।

इस दौरान जी-20 देशों के शीर्ष प्रतिनिधियों ने ग्रुप फोटो सत्र में भी हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि जी-20 दुनिया के 20 ताकतवर देशों का समूह है। इन देशों के बीच व्यापार, रक्षा, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर साझे रुख को लेकर इस साल का जी-20 समिट जर्मनी के हैंम्बर्ग में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed