{"_id":"6755957681b06888090affaa","slug":"fundamentalist-threats-against-iskcon-devotees-increasing-in-bangladesh-says-radharamn-das-news-in-hindi-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: 'बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूह अल्पसंख्यकों को खत्म करने का दे रहे हैं उपदेश', इस्कॉन कोलकाता ने लगाए आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: 'बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूह अल्पसंख्यकों को खत्म करने का दे रहे हैं उपदेश', इस्कॉन कोलकाता ने लगाए आरोप
Sun, 08 Dec 2024 06:17 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 08 Dec 2024 06:17 PM IST
सार
राधारमण दास ने चेतावनी दी कि ऐसे नफरती भाषणों के कारण अल्पसंख्यकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क सकती है। उन्होंने आग्रह किया कि नफरत फैलाने वाले ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
राधारमण दास
- फोटो : ANI
विस्तार
बांग्लादेश में हिंदू समूहों पर जारी हिंसा पर इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में कट्टरपंथी समूह खुलेआम इस्कॉन भक्तों और समर्थकों को खत्म करने उपदेश दे रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर बांग्लादेश सरकार पर भी निशाना साधा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा कि देश के इन कट्टरपंथियों का समर्थन करने में बांग्लादेशी सरकार की निष्क्रियता और भी भयावह है।
इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में, बांग्लादेश में कट्टरपंथी निजी जेट विमानों से देश भर में घूम रहे हैं। वे इस्कॉन के भक्तों और समर्थकों को खत्म करने का उपदेश दे रहे हैं। इन कट्टरपंथियों का समर्थन करने में बांग्लादेशी सरकार की निष्क्रियता और भी भयावह है।" सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी हुआ है, जिसमें एक बांग्लादेशी नेता इस्कॉन को कैंसर के रूप में संबोधित कर रहा है। वह अपने समर्थकों से बांग्लादेश से सभी इस्कॉन प्रतिष्ठानों को उखाड़ फेंकने का आग्रह कर रहा है।
बांग्लादेश सरकार से अपील
राधारमण दास ने चेतावनी दी कि ऐसे नफरती भाषणों के कारण अल्पसंख्यकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क सकती है। उन्होंने आग्रह किया कि नफरत फैलाने वाले ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर लेना चाहिए। इस्कॉन प्रवक्ता सोमवार को विदेश सचिव स्तरीय बैठक में सकारात्मक परिणाम को लेकर आशांवित हैं। बता दें कि शेख हसीना सरकार के पतन के बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के कार्यभार संभालने के बाद दोनों देशों के बीच पहली उच्च स्तरीय बैठक होगी।
विज्ञापन
पांच अगस्त को शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़कर भागने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव शुरू हो गया था। बांग्लादेश इस्कॉन के पुजारी चिन्मय दास को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद हालात और बिगड़ गए। चिन्मय दास का बचाव करने वाले वकील रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन