फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nirav Modi arrested in London Updates,PNB scam accused

पीएनबी घोटाला: भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत, 29 मार्च तक जेल में रहेगा

Wed, 20 Mar 2019 07:15 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 20 Mar 2019 07:15 PM IST
सार

  • 29 मार्च को होगी प्रत्यर्पण पर सुनवाई
  • नीरव मोदी के खिलाफ पिछले साल जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस
  • नीरव और उसके मामा मेहुल चोकसी पर 13 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है
  • लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी वारंट

विज्ञापन
Nirav Modi arrested in London Updates,PNB scam accused
नीरव मोदी

विस्तार

पीएनबी को 13,500 करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन के होलबोर्न से गिरफ्तार कर लिया गया है। दो दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध पर लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद नीरव को लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में चीफ मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को जमानत देने से इनकार करते हुए 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया। अब इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी। इस बीच नीरव मोदी को जेल में रखा जाएगा।
विज्ञापन


नीरव की गिरफ्तारी को भारत सरकार के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इसके बाद यह उम्मीद जगी है कि उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है। देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले में ईडी और सीबीआई को उसकी तलाश है। बताते चलें कि नीरव जनवरी, 2018 में भारत से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भारत सरकार ने उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया था। फरार होने के कुछ महीने बाद से ही वह ब्रिटेन में रहा है। भारत ने पिछले साल अगस्त में ब्रिटेन सरकार से 48 वर्षीय नीरव को प्रत्यर्पित करने की मांग की थी।

हाल में उसे लंदन की सड़कों पर बेखौफ घूमते देखा गया था। सूत्रों का कहना है कि नीरव का मामला भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्य के केस की तरह ही चलेगा। माल्या को भी लंदन में 2017 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, कुछ ही देर में उसे जमानत मिल गई थी।

नीलाम होंगी 173 पेंटिंग्स, 11 लग्जरी कारें

बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत ने ईडी को नीरव की 173 महंगी पेंटिंग्स और 11 लग्जरी कारों को बेचने की मंजूरी दे दी है। पेंटिंग्स की कीमत 57.72 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा कोर्ट ने 68 और पेंटिंग्स नीलाम करने की इजाजत दी है।

पत्नी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी

मुंबई की अदालत ने हाल ही में नीरव की पत्नी एमी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले पीएनबी घोटाले में ईडी ने नई चार्जशीट दायर की थी। इसमें पहली बार एमी का नाम भी शामिल करते हुए उसे आरोपी बनाया गया है।



 

जब्त हो चुकी है 1800 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति 

पीएनबी घोटाला सामने आने से पहले ही नीरव और उसका मामा मेहुल चोकसी भारत से फरार हो चुके थे। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अब तक नीरव की 1873.08 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। नीरव और उसके परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

लंदन में 72 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट में रह रहा नीरव

हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 72 करोड़ रुपये के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए हर महीने 15.5 लाख रुपये किराया चुका रहा है। वह हीरे का बिजनेस भी कर रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed