फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pnb scam mehul choksi missing: Fugitive diamantaire Mehul Choksi has gone missing: advocate Vijay Aggarwal 

PNB Scam: एंटीगुआ से लापता होकर मेहुल चोकसी के क्यूबा जाने की संभावना, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 25 May 2021 12:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Tue, 25 May 2021 12:21 PM IST
सार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी लापता है। रविवार शाम से एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। ऐसा माना जा रहा है कि मेहुल चोकसी एंटीगुआ से क्यूबा चला गया है।

विज्ञापन
pnb scam mehul choksi missing: Fugitive diamantaire Mehul Choksi has gone missing: advocate Vijay Aggarwal 
पीएनबी घोटाला: mehul choksi

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में आरोपी और भगोड़ा घोषित मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी लापता है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि उसका परिवार चिंतित है और मुझसे मिलने को कहा है। एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। रविवार शाम से एंटीगुआ पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के बयान के मुताबिक, चोकसी को आखिरी बार शाम करीब 5.15 बजे घर से निकलने से पहले एक कार में देखा गया था, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। इसके बाद से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मेहुल चौकसी एंटीगुआ से भागकर क्यूबा चला गया है
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया संस्थान 'एंटीगुआन्यूजरूम' ने पुलिस आयुक्त एटली रॉडने के हवाले से मंगलवार को बताया कि पुलिस भारतीय कारोबारी मेहुल चोकसी का पता लगाने में जुटी है जिसके लापता होने की अटकलें हैं। वहीं रॉयल पुलिस फोर्स ने बताया कि चोकसी की तलाश में पुलिस ने उसकी तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया है ताकि लोगों से उसके संबंध में जानकारी हासिल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है, 'पुलिस जॉली हार्बर के निवासी 62 वर्षीय मेहुल चोकसी के लापता होने के मामले की जांच कर रही है। चोकसी के लापता होने की शिकायत जॉनसन प्वाइंट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वह रविवार 23 मई 2021 से लापता है।'



खबर के अनुसार, एंटीगुआ एवं बारबुडा की नागरिकता ले चुके चोकसी को रविवार को दक्षिण इलाके में गाड़ी चलाते देखा गया था। बाद में उसका वाहन बरामद हो गया लेकिन चोकसी का कुछ पता नहीं चल पाया। चोकसी के वकील से भी इस संबंध में सवाल किए गए, लेकिन उनकी ओर से भी कोई जवाब नहीं मिला है।

मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के पीएनबी धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है। चोकसी भारत से भाग गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा है। 

मार्च में मेहुल चोकसी को कैरेबियाई राष्ट्र के निवेश कार्यक्रम (सीआईपी) के तहत मिली नागरिकता को एंटीगुआ और बारबुडा द्वारा रद्द करने की खबरें आईं थीं। लेकिन मेहुल चोकसी के वकील ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि चोकसी एंटीगुआा के नागरिक हैं उनकी नागरिकता रद्द नहीं की गई है।

एंटीगुआ और बारबुडा की ओर से भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी की नागरिकता रद्द करने की खबरों पर उसके वकील विजय अग्रवाल ने कहा था कि मेरे मुवक्किल मेहुल चोकसी एंटीगुआ के नागरिक हैं। उनकी नागरिकता को रद्द नहीं किया गया है। 

मेहुल चोकसी सबसे बड़ा डिफॉल्टर

बता दें कि कई बैंकों ने मेहुल चोकसी की कंपनी गीतांजलि जेम्स का 622 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाल दिया है। गीतांजलि जेम्स का एनपीए 5071 करोड़ रुपये है। पंजाब नैशनल बैंक (PNB) घोटाले का मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी विलफुल डिफॉल्टर्स की सूची में शीर्ष पर है। चोकसी भारत से भाग गया था और जांच एजेंसियों के मुताबिक वह कैरेबियाई देश एंटीगुआ में रह रहा है। जतिन मेहता की कंपनी विनसम डायमंड्स एंड ज्वैलरी का बैंकों ने 3098 करोड़ रुपये का कर्ज बट्टे खाते में डाला है।
 

कुछ समय पहले ही में पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी पर हुई छापेमारी में प्रवर्तन निदेशालय ने 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की थी। चोकसी लंबे समय से एंटीगुआ और बारबुडा में रह रहा था। वहीं दूसरी ओर पीएनबी घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन की एक अदालत ने प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। बता दें कि मेहुल चोकसी नीरव मोदी का मामा है। नीरव मोदी भी 13,500 करोड़ रुपये से अधिक के इस कथित धोखाधड़ी मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed