फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fuel tank of LCA Tejas aircraft of Indian Air Force fell down in farm land near Sulur air base

उड़ान के दौरान भारतीय वायुसेना के विमान तेजस का गिरा ईंधन टैंक

Tue, 02 Jul 2019 10:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुलूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुलूर Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 02 Jul 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Fuel tank of LCA Tejas aircraft of Indian Air Force fell down in farm land near Sulur air base
उड़ान के दौरान तेजस का ईंधन टैंक गिरा - फोटो : ANI

उड़ान भर रहे तेजस विमान का ईंधन टैंक तमिलनाडु में कोयंबटूर शहर के बाहर मंगलवार तड़के एक खेत में गिर गया। चेन्नई में रक्षा सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की कि तेजस का ईंधन टैंक गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इरुगुर गांव के खेत में जब 1200 लीटर का पेट्रोल टैंक आसमान से अचानक गिरा तो वहां काम कर रहे किसान भौचक्के रह गए। टैंक के गिरने से वहां तीन फुट गहरा गड्ढा हो गया और मामूली आग लग गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़ाकू विमान निकटवर्ती सुलुर वायुसेना स्टेशन में सुरक्षित उतर गया। पुलिस ने बताया कि भारतीय वायुसेना और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed