फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fuel supply can be stopped in Hyderabad-Raipur to Air India over non-payment of bill

हैदराबाद-रायपुर में एयर इंडिया को रोकी जा सकती है ईंधन की आपूर्ति, बिल न चुकाने पर चेतावनी

Sun, 01 Sep 2019 12:30 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fuel supply can be stopped in Hyderabad-Raipur to Air India over non-payment of bill
air india

आईओसी की अगुवाई में पेट्रोलियम वितरण कंपनियों (ओएमसी) ने बकाये बिलों का भुगतान नहीं करने पर एयर इंडिया को दो और हवाई अड्डों-हैदराबाद एवं रायपुर में ईंधन की आपूर्ति निलंबित करने की चेतावनी दी है। इससे हज यात्रा सहित सरकारी विमानन कंपनी की कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।

विज्ञापन


सरकारी स्वामित्व वाली ईंधन विपणन कंपनियां पहले ही पुणे, विशाखापत्तनम, कोचीन, पटना, रांची और मोहाली में एयर इंडिया की उड़ानों को ईंधन की आपूर्ति बंद कर चुकी हैं। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का एअर इंडिया पर 4300 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन


घटनाक्रम से अवगत एक सूत्र ने 'पीटीआई' को बताया कि ईंधन कंपनियों ने एयर इंडिया को ब्याज सहित बकाया राशि के एकमुश्त भुगतान के लिए कहा गया है। अगर एयरलाइन ऐसा करने में विफल रहती है तो छह सितंबर से हैदराबाद और रायपुर हवाई अड्डों पर भी उसे इंधन की आपूर्ति रोक दी जाएगी। सूत्र ने बताया कि अगर ईंधन की आपूर्ति हैदराबाद में रोकी गयी तो हज यात्रा सहित अन्य विदेशी गंतव्यों तक एयरलाइन की सेवाएं प्रभावित होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

नियंत्रण-कक्ष की बात समझने में चूक पर स्पाइसजेट का पायलट निलंबित

Fuel supply can be stopped in Hyderabad-Raipur to Air India over non-payment of bill
स्पाइसजेट - फोटो : PTI

विमानन नियामक डीजीसीए ने हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) के निर्देश को समझने में चूक करने वाले स्पाइसजेट के एक पायलट को शनिवार को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया। सूरत-मुंबई मार्ग पर संबंधित उड़ान के प्रथम अधिकारी की भूमिका निभा रहे इस पायलट के कारण विमान बिना बारी के हवाई पट्टी पर आ गया था।

इस पायलट ने विमान के पायलट-इन-कमांड (पीआईसी) को नियंत्रण कक्ष के संदेश को लेकर गलत सूचना दे दी और इस कारण स्पाइसजेट का वह विमान अनधिकृत रूप से मुंबई हवाई अड्डे पर उतर गया। 

सूत्रों ने 'पीटीआई' को बताया कि डीजीसीए की जांच में पाया गया कि पांच जुलाई को सूरत-मुंबई उड़ान के प्रथम अधिकारी अतुल यादव ने पीआईसी से कहा कि उनके विमान को एटीसी की ओर से रनवे संख्या 14 पर उतरने की अनुमति मिल गयी है। वस्तुतः वह मंजूरी स्पाइजेट से आगे आगे जा रहे इंडिगो के विमान के लिए थी। 

उल्लेखनीय है कि स्पाइसजेट विमान का कॉल संकेत एसईजे 2763 था जबकि इंडिगो के लिए यह आंकड़ा आईजीओ 063 था। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इस बाबत 19 अगस्त को यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया। यादव ने अपने जवाब में अपनी गलती मानते हुए कहा कि एक जैसे लगने वाले के कॉल संकेत के कारण यह गलती हुई। 

डीजीसीए ने इसके बाद कार्रवाई करते हुए कहा कि यादव को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि की गणना 10 जुलाई, 2019 से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed