फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fuel prices decided in America, blaming Centre for them wrong: Danve

महंगा ईंधन: अमेरिका में तय होते हैं ईंधन के दाम, केंद्र को दोष देना गलत, मंत्री रावसाहब ने वैट नहीं घटाने पर राज्यों को घेरा

Mon, 15 Nov 2021 07:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 15 Nov 2021 07:11 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, लेकिन महाराष्ट्र समेत अधिकांश गैर भाजपा शासित राज्यों ने तेल पर वैट नहीं घटाया है।

विज्ञापन
Fuel prices decided in America, blaming Centre for them wrong: Danve
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महंगे ईंधन के मुद्दे पर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रावसाहब दानवे ने सोमवार को केंद्र का बचाव किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम का जिक्र करते हुए कहा कि इनके भाव अमेरिका में तय होते हैं, इसलिए सरकार को दोष देना ठीक नहीं है। 

विज्ञापन


रावसाहब ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइजड्यूटी घटा दी है, लेकिन महाराष्ट्र समेत अधिकांश गैर भाजपा शासित राज्यों ने तेल पर वैट नहीं घटाया है। इससे ग्राहक को और राहत मिल सकती थी, लेकिन इन राज्यों ने यह कदम नहीं उठाया। 
विज्ञापन


रेल राज्यमंत्री दानवे ने रविवार रात कहा कि भारत में तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों से जुड़ा है। मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में भाजपा के नए कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर दानवे ने यह बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईंधन की कीमतों और विपक्षी दलों के विरोध का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री दानवे ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को निशाना बनाना अनुचित है। देश में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन ईंधन की कीमतें विश्व बाजार से जुड़ी हैं। एक दिन यह 35 पैसे बढ़ जाता है, अगले दिन यह एक रुपये कम हो जाता है और फिर यह पचास पैसे बढ़ जाता है।


तेल की कीमतें अमेरिका में तय की जाती हैं। इसलिए ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र को दोष देना गलत है। केंद्र सरकार ने अपना कर (दिवाली की पूर्व संध्या पर पेट्रोल और डीजल पर) कम किया, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के नेतृत्व वाली राज्य सरकारें वैट कम करने के लिए तैयार नहीं हैं। देश केंद्र सरकार के फंड से चल रहा है। हमें इसके बारे में लोगों को बताना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में तीन-पार्टी की एमवीए सरकार के सहयोगी एक साथ बैठकर इस बारे में निर्णय नहीं ले रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed