फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Frustrating from giving continue debt to money lenders the teacher commits suicides

3 लाख लेकर 70 लाख चुकाने के बाद भी नहीं बचा सका अपनी जान

Mon, 12 Sep 2016 04:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 04:50 AM IST
विज्ञापन
Frustrating from giving continue debt to money lenders the teacher commits suicides
आत्महत्या - फोटो : Getty

मकान बनाने के लिए सूदखोरों से तीन लाख का कर्ज लेना इस्लामियां इंटर कॉलेज के कला प्रवक्ता मुवस्सिर हुसैन रिजवी उर्फ बहजाद पर इतना भारी पड़ा कि उन्हें अपनी जान ही देनी पड़ी। उनकी पत्नी के मुताबिक 11 सालों में सूदखोर तीन लाख के कर्ज की एवज में उनसे 70 लाख रुपये से ज्यादा रकम वसूल कर चुके थे, फिर भी रास्ते में जहां-तहां रोक-रोककर उन्हें सार्वजनिक रूप से बेइज्जत करते थे। आखिरकार सूदखोरों से पीछा छुड़ाने के लिए शिक्षक ने रविवार सुबह जहर खाकर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन


पुलिस ने उनकी पत्नी की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बारादरी में रहने वाले 40 वर्षीय मुवस्सिर हुसैन रिजवी की पत्नी सदफ फातिमा उर्फ ताशी की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक सूदखोरों ने शनिवार रात भी घर आकर उनके पति के साथ गाली गलौज की थी। 
विज्ञापन


उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ और ज्यादा बदसलूकी करने लगे। इसके बाद उनके पति रात भर बेहद तनाव में रहे और सुबह चुपचाप जहर खा लिया। उन्हें जब उनके जहर खाने का पता लगा तो वह उन्हें एक अस्पताल में ले गईं जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'आए दिन सताते थे सूदखोर'

Frustrating from giving continue debt to money lenders the teacher commits suicides

दर्ज कराई गई के मुताबिक सदफ फातिमा के मुताबिक मुवस्सिर हुसैन ने सन् 2005 में बिजलीपुरा में मकान बनवाने के लिए सूदखोर खालिद, अजीम बेग, उर्फ छम्मन बेग, फैसल, चौहान, प्रवीण, अच्छन, सलीम, राशिद से तीन लाख रुपये उधार लिए थे। मकान बनवाने के बाद किन्हीं कारणों से उन्होंने अपना मकान बेच दिया था। 

सूदखोर उनसे मूल रकम पर 20 से 30 प्रतिशत तक मनमाना ब्याज वसूल करते थे। कुल मिलाकर वे 70 लाख रुपये से ज्यादा रकम वसूल चुके थे। इसके बावजूद उनके पति से और रकम देने की मांग करते थे। अक्सर वेतन मिलने के दिन वे उन्हें कहीं न कहीं घेरकर पूरे का पूरा वेतन छीन लेते थे। साथ ही उनके साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देते रहते थे। 

शनिवार रात भी इन सभी सूदखोरों ने मोहल्ला मोहम्मद जई निवासी बंटू और एमनजई निवासी अमरेश यादव के साथ घर पर आकर उनके पति के साथ बदसलूकी की थी। पुलिस ने सभी दस आरोपियों के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed