IT कार्रवाई पर कांग्रेस ने कहा- ये लोकतंत्र की हत्या, बीजेपी बोली- भर गया पाप का घड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस के इन-चार्ज अशोल गहलोत ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। हमारे विधायकों को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्हें पैसों की पेशकश की जा रही है। छापे डलवा कर उन्हें भयभीत किया जा रहा है।
They want to murder democracy; our MLAs being threatened, money was offered, raids being conducted: Ashok Gehlot, Cong in-charge for Gujarat pic.twitter.com/zWLsOd0kUO
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि नियम सभी के लिए एक हैं। कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है।
Niyam sab ke liye ek hota hai.Congress ke paap ka ghada bhar chuka hai: Dharmendra Pradhan,Union Minister on IT raids in Bengaluru pic.twitter.com/S8UiKJqBuH
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने आईटी की छापेमारी पर कहा, हो सकता है कि ये टाइमिंग पॉलिटिकल हो, पर कुछ मामले अगर निकलते हैं, तो महत्वपूर्ण होगा।
Ho sakta hai raid ki timing political ho,par kuch maamle agar nikalte hain to ye mahatvapurn hoga: KC Tyagi,JDU on IT raids in Bengaluru pic.twitter.com/Fp5JZZrKoH
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
बंगलूरू: मंत्री के रिजॉर्ट समेत 39 जगहों पर IT के छापे, यहीं रुके हैं गुजरात के 44 कांग्रेसी MLA
इससे पहले, कर्नाटक के मंत्री डी के शिवकुमार पर छापों का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेस के सीनियर लीडर अहमद पटेल ने कहा कि बीजेपी सिर्फ एक राज्यसभा सीट के लिए ये सब कर रही है। वो सत्ता की ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी डर्टी ट्रिक्स का इस्तेमाल कर हर हाल में राज्यसभा सीट जीतना चाहती है।
BJP has used every dirty and ugly trick to run a conspiracy to win Rajya Sabha seat in Gujarat: RS Surjewala on IT raids at Eagleton resort pic.twitter.com/xiPS7j7kYq
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
सुरजेवाला ने कहा कि गुजरात कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई। पर बीजेपी की सारी कोशिशें जब विफल रही, तो बीजेपी सरकार अब रिजॉर्ट पर ही आईटी डिपार्टमेंट से छापेमारी करा रही है।
Attempt was made to bribe legislators in Gujarat; when everything failed, a frustrated BJP Govt now resorting to IT raids on Cong: Surjewala pic.twitter.com/oJ84UuuVK2
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
कांग्रेस के सीनियर नेता अहमद पटेल ने कहा कि ईगलटन गोल्फ रिजॉर्ट पर छापेमारी बीजेपी की मानसिकता को दिखाता है। ये बीजेपी की राज्यसभा सीट जीतने के लिए बेताबी को दिखाता है।
BJP is on an unprecedented witch-hunt just to win 1 Rajya Sabha seat: Ahmed Patel,Senior Congress leader on IT raids at Eagleton Golf Resort pic.twitter.com/SxANvtbg2Y
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
अहमद पटेल ने कहा कि बीजेपी ने सरकारी मशीनरी और अन्य एजेंसियों का जमकर इस्तेमाल किया है। आयकर विभाग के ये छापे बीजेपी की बेताबी और झल्लाहट को दिखाते हैं।
After using state machinery & every other agency, these I-T raids show their utter desperation & frustration: Ahmed Patel,Senior Cong leader
— ANI (@ANI_news) August 2, 2017
गौरतलब है कि रिजॉर्ट पर सुबह 7 बजे से ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट छापेमारी कर रहा है। इसके साथ ही कर्नाटक के उर्जामंत्री डी के शिवकुमार के घर के साथ ही 39 जगहों पर छापेमारी चल रही है। कर्नाटक के उर्जामंत्री डी के शिवकुमार गुजरात कांग्रेस के विधायकों के मेजबान हैं और उन्हीं की देखरेख में 44 कांग्रेसी विधायकों को गुजरात से लाकर यहां रखा गया है।