फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From meeting on a blind date to becoming momala of his kids Kamala Harris husband shares their love story

Kamala Harris: ‘वो दिन जब मैं पहली बार कमला से मिला’, पति डगलस ने साझा की प्रेम कहानी; खोले दिल के राज

Wed, 21 Aug 2024 03:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 21 Aug 2024 03:44 PM IST
सार

कमला हैरिस के पति डगलस एमहॉफ ने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी प्रेम कहानी को साझा किया है। डगलस ने बताया कि किस तरह से वर्ष 2013 कमला हैरिस से उनकी मुलाकात हुई थी। 

विज्ञापन
From meeting on a blind date to becoming momala of his kids Kamala Harris husband shares their love story
कमला हैरिस - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रहीं हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी ने कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नामित किया है। इस बीच कमला हैरिस के पति डगलस एमहॉफ ने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अपनी प्रेम कहानी को साझा किया है। डगलस ने बताया कि किस तरह से वर्ष 2013 में कमला हैरिस से उनकी मुलाकात हुई थी। डगलस ने बताया कि कमला हैरिस को उनके बच्चे ‘मोमाला’ नाम से पुकारते हैं। मंगलवार रात को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में डगलस ने मंच संभाला और अपनी निजी जिंदगी के बारे में कुछ खास बातें बताईं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी वकालत की नौकरी से बेहद प्यार है। उनके बेटे का नाम कोल और बेटी का नाम एला है। उन्होंने बताया कि एक दिन कुछ अकल्पनीय हुआ और उनकी मुलाकात कमला हैरिस से हुई। 

विज्ञापन


डगलस ने कहा, ‘वर्ष 2013 में मुझे अपने क्लाइंट के साथ लगातार बैठक करनी थीं। मुद्दा बेहद जटिल था लेकिन हमने उसे हल कर दिया। मुलाकात के आखिर में क्लाइंट ने खुशी जताई और मुझे ब्लाइंड डेट पर जाने का प्रस्ताव दिया। ये ही वजह है कि मुझे कमला हैरिस का फोन नंबर मिला। एमहॉफ ने आगे कहा कि उन्होंने कमला हैरिस के नंबर पर एक अजीब सा संदेश भेजा था। उस संदेश को कमला हैरिस आज भी हर सालगिरह पर एमहॉफ को सुनाती हैं। डगलस एमहॉफ ने आगे कहा, ‘पीढ़ियों से लोग इस बात पर बहस करते रहे हैं कि जिस व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो रही है, उसे कब कॉल करना चाहिए। लोग कहते हैं कि किसी को भी सुबह के समय फोन नहीं करना चाहिए और मैंने वही किया। मैंने सुबह 8.30 बजे कमला हैरिस को फोन किया। मुझे याद है कि मैं हड़बड़ाहट में बोले गए शब्दों को स्पष्ट करने की कोशिश कर रहा था। बहुत समय लगने के बाद, मैंने फोन काट दिया। लेकिन, कमला ने उस वॉइसमेल को संभालकर रखा। वह मुझे हर सालगिरह पर इसे सुनाती हैं।’
विज्ञापन


एमहॉफ ने आगे कहा कि कमला हैरिस अपने कार्यालय में कड़ी मेहनत करती थीं। उन्होंने आगे कहा, ‘एक दिन में खाना खा रहा तो कमला हैरिस ने मुझे वापस कॉल किया। हमने एक घंटे तक बात की। हम खूब हंसे। मुझे कमला की वह हंसी बहुत पसंद है। शायद वो शनिवार का दिन था और ये हमारी पहली मुलाकात थी। मैंने उन्हें गाड़ी में बिठाया और कहा कि ‘सीट बेल्ट बांध लो क्योंकि मैं असल में एक अच्छा ड्राइवर नहीं हूं।’ इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को एक योद्धा और बच्चों को प्यार करने वाली अभिभावक करार दिया। लॉस एंजिल्स के वकील एमहॉफ ने हैरिस के उपराष्ट्रपति बनने पर अपनी कंपनी से छुट्टी ले ली थी। एमहॉफ की पहली शादी से दो संतान हैं। उन्होंने कहा कि हैरिस ने अपने परिवार को प्राथमिकता दी है, चाहे उनकी नौकरी कितनी भी व्यस्तता भरी क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed