फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   From April 1 only A4 size paper will be filed in Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट में एक अप्रैल से केवल ए4 साइज कागज में ही दाखिल होगी अर्जी

Thu, 12 Mar 2020 08:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
From April 1 only A4 size paper will be filed in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट एक अप्रैल से रोजमर्रा के काम काज के लिए याचिकाएं और शपथपत्रों को ए4 आकार के कागजों में ही स्वीकार करेगा। यह कदम कामकाज में एकरूपता और पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए उठाया गया है। 

विज्ञापन


चीफ जस्टिस एसए बोवडे गत 14 जनवरी को पहले ही यह आदेश दे चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री, दोनों तरफ से छपे  ए4 साइज के कागज का प्रयोग आंतरिक पत्राचार के स्तर पर करे। गत पांच मार्च को जारी सर्कलुर में कहा गया है कि आगामी एक अप्रैल से यह आदेश लागू हो जाएगा। 
विज्ञापन


इस सर्कुलर में कहा गया है कि सभी संबंद्धों की जानकारी के लिए यह अधिसूचित किया जाता है कि सक्षम प्राधिकारी को यह निर्देश देते हुए प्रसन्नता हो रही है कि कागज के उपयोग और उसमें हुई छपाई में एकरूपता लाने और कागज का इस्तेमाल न्यूनतम करने तथा पर्यावरण बचाने के लिये ए4 आकार के बेहतरीन कागज का ही इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सर्कुलर शीर्ष अदालत के सेक्रेटरी जनरल संजीव एस कालगांवकर के माध्यम से जारी किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अब एडवोकेट ऑन रिकार्ड को सारे संदेश ई मेल और एसएमएस के माध्यम से ही भेजे जाएंगे तथा रजिस्ट्री कागज पर मुद्रित ऐसी जानकारी भेजने की परिपाटी खत्म कर रही है।


इससे पहले, 26 जनवरी से प्रभावी एक अन्य सर्कुलर में सभी से कागज के इस्तेमाल में मितव्यता बरतने का अनुरोध करते हुए कहा गया था कि ऐसा कागज उच्च कोटि का होना चाहिए और इसके दोनों ओर स्पष्ट छपाई होनी चाहिए। इस समय, देश की अदालतों में न्यायिक कामकाज के लिये ए4 से बड़े साइज के अदालती कागज का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed