{"_id":"624f28761bfa755b9848d4b3","slug":"friend-became-the-support-of-a-boy-born-without-legs-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: बिना पैरों के पैदा हुए लड़के का सहारा बने दोस्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: बिना पैरों के पैदा हुए लड़के का सहारा बने दोस्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Thu, 07 Apr 2022 11:37 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:37 PM IST
सार
अलीफ मोहम्मद की दो दोस्त अर्चना और आर्य अलीफ को कॉलेज के परिसर में भी ले जाती हैं और उसको किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखती हैं।
विज्ञापन
दोस्त बने जीवन का सहारा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कहते हैं दोस्त अच्छे हों तो जिंदगी आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ केरल में देखने को मिला है। यहां एक लड़का अलीफ मोहम्मद बिना पैरों के पैदा हुआ, लेकिन उसके दो दोस्तों ने उसकी जिंदगी आसान कर दी है। दोनों दोस्त उसे उसके कॉलेज ले जाते हैं और वहां से लेकर भी आते हैं साथ ही उसकी हर जरूरत का ख्याल भी रखते हैं।
विज्ञापन
अलीफ कोल्लम जिले के सस्थमकोटा में डीबी कालेज में बीकॉम का अंतिम वर्ष का छात्र है। उसकी दो दोस्त अर्चना और आर्य अलीफ को कॉलेज के परिसर में भी ले जाती हैं और उसको किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाता है। उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन
फोटोग्राफर ने कॉलेज उत्सव में खींची थी फोटो
वीडियो शूट करने वाले जगत थुलासीधरन ने कहा कि यह एक महान क्षण था। कॉलेज के अंदर हर किसी के लिए, यह एक आम दृश्य है क्योंकि अलीफ हमेशा अपने एक या अन्य दोस्तों द्वारा ले जाया जाता है।
विज्ञापन
थुलासीधरन ने कहा कि वह कॉलेज में एक युवा उत्सव में तस्वीरें खींच रहे थे, जब उन्होंने मोहम्मद को अपने दोस्तों द्वारा ले जाते हुए देखा और जल्दी से उस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद वीडियो को खूब शेयर किया गया।