फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Friend became the support of a boy born without legs in Kerala

केरल: बिना पैरों के पैदा हुए लड़के का सहारा बने दोस्त, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Thu, 07 Apr 2022 11:37 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 11:37 PM IST
सार

अलीफ मोहम्मद की दो दोस्त अर्चना और आर्य अलीफ को कॉलेज के परिसर में भी ले जाती हैं और उसको किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखती हैं।

विज्ञापन
Friend became the support of a boy born without legs in Kerala
दोस्त बने जीवन का सहारा - फोटो : ANI

विस्तार

कहते हैं दोस्त अच्छे हों तो जिंदगी आसान हो जाती है। ऐसा ही कुछ केरल में देखने को मिला है। यहां एक लड़का अलीफ मोहम्मद बिना पैरों के पैदा हुआ, लेकिन उसके दो दोस्तों ने उसकी जिंदगी आसान कर दी है। दोनों दोस्त उसे उसके कॉलेज ले जाते हैं और वहां से लेकर भी आते हैं साथ ही उसकी हर जरूरत का ख्याल भी रखते हैं।

विज्ञापन


अलीफ कोल्लम जिले के सस्थमकोटा में डीबी कालेज में बीकॉम का अंतिम वर्ष का छात्र है। उसकी दो दोस्त अर्चना और आर्य अलीफ को कॉलेज के परिसर में भी ले जाती हैं और उसको किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जाता है। उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन


फोटोग्राफर ने कॉलेज उत्सव में खींची थी फोटो
वीडियो शूट करने वाले जगत थुलासीधरन ने कहा कि यह एक महान क्षण था। कॉलेज के अंदर हर किसी के लिए, यह एक आम दृश्य है क्योंकि अलीफ हमेशा अपने एक या अन्य दोस्तों द्वारा ले जाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थुलासीधरन ने कहा कि वह कॉलेज में एक युवा उत्सव में तस्वीरें खींच रहे थे, जब उन्होंने मोहम्मद को अपने दोस्तों द्वारा ले जाते हुए देखा और जल्दी से उस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाद में उन्होंने वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद वीडियो को खूब शेयर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed