फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh row in TMC Kunal Ghosh demands arrest of Mukul Roy, calls him BJP leader news and updates

टीएमसी में अंदरूनी जंग: कुणाल घोष ने भाजपा से आए मुकुल रॉय पर साधा निशाना, कहा- सीबीआई-ईडी करे गिरफ्तार

Sat, 12 Feb 2022 06:58 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 12 Feb 2022 06:58 PM IST
सार

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने ट्विटर पर लिखा, "सीबीआई और ईडी को 'भाजपा नेता' मुकुल रॉय को शारदा और नारदा घोटाले में गिरफ्तार कर लेना चाहिए। मैंने पहले ही इस बारे में उन्हें चिट्ठी लिखी और रॉय के खिलाफ साझा जांच की मांग की है।"

विज्ञापन
Fresh row in TMC Kunal Ghosh demands arrest of Mukul Roy, calls him BJP leader news and updates
टीएमसी नेता मुकुल रॉय और कुणाल घोष (दाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सत्तासीन पार्टी तृणमूल कांग्रेस में अंदरुनी जंग छिड़ गई है। दरअसल, जहां भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी लगातार पार्टी छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के लिए मुकुल रॉय की सदस्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं, वहीं अब रॉय के विरोध में टीएमसी के ही एक कद्दावर नेता भी उतर आए हैं। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और राज्य महासचिव कुणाल घोष ने शुक्रवार को मांग उठाई कि भाजपा छोड़कर टीएमसी में आए मुकुल रॉय की गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुकुल रॉय भाजपा के नेता हैं और उनका नाम शारदा और नारदा घोटाले में भी आया है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


घोष ने ट्विटर पर लिखा, "सीबीआई और ईडी को 'भाजपा नेता' मुकुल रॉय को शारदा और नारदा घोटाले में गिरफ्तार कर लेना चाहिए। मैंने पहले ही इस बारे में उन्हें चिट्ठी लिखी और रॉय के खिलाफ साझा जांच की मांग की है। वे एक प्रभावशाली साजिशकर्ता हैं। उन्होंने अलग-अलग पार्टियों को सिर्फ अपनी निजी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया है। मुकुल रॉय को बख्शा नहीं जाना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तक भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका में रह चुके मुकुल रॉय ने टीएमसी की जीत के बाद ममता का साथ थाम लिया था। उनकी विधायकी के खिलाफ भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में याचिका भी डाली थी। उन्होंने चुनाव के बाद दल-बदलने के लिए दलबदल विरोधी कानून के तहत मुकुल रॉय को विधायक के रूप में अयोग्य घोषित करने का आग्रह किया था। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने शुक्रवार को उनकी याचिका खारिज कर दी। 


इस बीच वरिष्ठ टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने बताया कि इस मुद्दे पर आज शाम को बैठक हुई है। इसमें तृणमूल अध्यक्ष ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी, अमित मित्रा, पार्थ चटर्जी, यशवंत सिन्हा और फिरहाद हकीम सहित 19 सदस्यों वाली एक राष्ट्रीय कार्य समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed