फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fresh findings: Congress demands court-monitored probe into IT firm owned by Kerala CM's daughter

Kerala: 'CM पिनाराई विजयन की बेटी के स्वामित्व वाली कंपनी की जांच हो', जानिए क्या बोले नेता प्रतिपक्ष सतीसन

Thu, 18 Jan 2024 07:38 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 07:38 PM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा की स्वामित्व वाली कंपनी के खिलाफ आरोपों ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। नेता प्रतिपक्ष सतीसन ने कहा कि क्या कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू की गई जांच सीपीआई(एम) और भाजपा के बीच एक राजनीतिक समझौते का हिस्सा थी।

विज्ञापन
Fresh findings: Congress demands court-monitored probe into IT firm owned by Kerala CM's daughter
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी टी वीणा की स्वामित्व वाली कंपनी के खिलाफ आरोपों ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। विपक्षी कांग्रेस ने गुरुवार को अवैध लेनदेन के बारे में नए आरोपों की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। विपक्ष के नेता वीडी सतीसन ने सीएम की बेटी की बंद हो चुकी आईटी कंपनी से जुड़े आरोपों की सीबीआई या ईडी से जांच कराने की मांग की है। कंपनी रजिस्ट्रार(आरओसी) द्वारा कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट किए गए निष्कर्षों के मद्देनजर आया है। 
विज्ञापन


सीपीआई(एम) और भाजपा के बीच गुप्त समझौते- कांग्रेस
नेता प्रतिपक्ष सतीसन ने कहा कि क्या कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू की गई जांच सीपीआई(एम) और भाजपा के बीच एक राजनीतिक समझौते का हिस्सा थी। हालांकि भाजपा ने इस बात को नकार दिया है और कहा कि दोषियों को सजा दी जाएगी। सीएम की बेटी के खिलाफ विरोध तेज होने पर सीपीआई(एम) ने कहा कि वीणा की कंपनी के खिलाफ लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय जांच एक राजनीति से प्रेरित कदम है। यह बयान आरओसी द्वारा हाल ही में केंद्र को सौंपी गई रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। जिसमें दावा किया गया था कि आईटी फर्म के खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणियां थी। 
विज्ञापन


पक्ष-विपक्ष ने सीएम पिनाराई विजयन को घेरा
सीएम विजयन और सीपीआई (एम) पर अपना हमला तेज करते हुए सतीसन ने कहा कि वीणा की आईटी फर्म खनिज कंपनी के साथ अपने वैध लेनदेन के संबंध में कोई भी दस्तावेज जमा करने में विफल रही कि यह साबित करने के लिए कोई रिकॉर्ड नहीं है कि एक्सालॉजिक ने कोच्चि स्थित खनिज कंपनी को सॉफ्टवेयर सेवाएं प्रदान की थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने सीपीआई (एम) और उनकी पार्टी के बीच समझौते के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी की मांग के जांच की है। भ्रष्टाचार के आरोपों के मद्देनजर जांच शुरू की गई है और इस संबंध में आगे की कार्यवाही होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed