{"_id":"65851247641db9b92804d875","slug":"french-president-emmanuel-macron-is-set-to-be-the-chief-guest-at-the-republic-day-celebrations-on-january-26-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Republic Day: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि; जानें पहले किसे किया था आमंत्रित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Republic Day: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों होंगे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि; जानें पहले किसे किया था आमंत्रित
Fri, 22 Dec 2023 10:19 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:19 AM IST
सार
भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था। हालांकि कुछ वजहों के चलते उन्होंने आने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
Emmanuel Macron
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों होंगे। इसी के साथ वह छठे फ्रांसीसी नेता बन जाएंगे, जिन्हें भारत ने यह सम्मान प्रदान किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर भारत की यात्रा पर आएंगे।
विज्ञापन
बता दें, भारत ने अगले वर्ष जनवरी में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के तहत गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राष्ट्रपति बाइडन को आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्होंने कुछ कारणों के चलते जनवरी में यहां आने में असमर्थता जताई। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आएंगे। इस बीच, इमैनुएल मैक्रों ने बारत के निमंत्रण पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि 'आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद। मेरे प्रिय मित्र भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आपके गणतंत्र दिवस पर मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए रहूंगा!'
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा, रणनीतिक साझेदार के रूप में, भारत और फ्रांस कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर उच्च स्तर पर समान रुख साझा करते हैं। इस वर्ष, हम भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित ‘बास्तिल डे परेड’ में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। यह कार्यक्रम फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा है। वहीं, मैक्रों सितंबर में नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए थे।
गणतंत्र दिवस पर आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैक्रों को एक संदेश में कहा कि भारत गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक है। पीएम का यह बयान मैक्रों द्वारा अपनी भागीदारी की पुष्टि करने के बाद सोशल मीडिया पर आया। पीएम ने लिखा, मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, हम 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हम भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास का भी जश्न मनाएंगे। मैक्रों ने जवाब दिया, आपके निमंत्रण के लिए धन्यवाद मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी। आपके गणतंत्र दिवस पर मैं आपके साथ जश्न मनाने के लिए भारत में रहूंगा।
जुलाई में हुई थी मुलाकात
गौरतलब है, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैक्रों के आमंत्रण पर जुलाई में फ्रांस गए थे। बैस्टिल डे परेड में भाग लेने के दौरान दोनों नेताओं ने मुलाकात की थी। पीएम मोदी ने बैस्टिल दिवस समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया था। भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी की 25 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस का दौरा किया था।
क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 के अंत में होने का प्रस्ताव
सूत्रों ने बताया कि भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन 2024 के अंत में आयोजित होने का प्रस्ताव हैं। सूत्रों ने कहा, हम संशोधित तारीखों पर निर्णय लेने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में विचाराधीन तारीखें सभी क्वाड भागीदारों के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मई में जापान के हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर घोषणा की थी कि भारत अगले क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। बता दें क्वाड में भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, जापान देश शामिल हैं। जिसका उद्देश्य स्वतंत्र, खुला और समृद्ध इंडो-पैसेफिक क्षेत्र सुनिश्चित करना और उसका समर्थन करना है।