फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   French IT company Capgemini will make 30 thousand recruitments in India

खुशखबर: भारत में 30 हजार भर्तियां करेगी फ्रांस की आईटी कंपनी कैपेजेमिनी

Mon, 02 Mar 2020 04:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Mar 2020 04:08 AM IST
सार

  • भारत से ज्यादा कमाई की संभावनाओं को देखते हुए बड़ा दांव लगाने की तैयारी में आईटी कंपनी
  • 1.15 लाख हैं भारत में कंपनी के कुल कर्मचारी

विज्ञापन
French IT company Capgemini will make 30 thousand recruitments in India
फ्रांस की आईटी कंपनी कैपेजेमिनी - फोटो : social media

विस्तार

फ्रांस की आईटी कंपनी कैपेजेमिनी इस साल भारत में 30 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने पर विचार कर रही है। दरअसल कंपनी को 2020 में भारत से ज्यादा कमाई की उम्मीद है। कंपनी के भारत में लगभग 1.15 लाख कर्मचारी हैं।

विज्ञापन


कंपनी के मुख्य कार्यकारी (भारत) अश्विन यारदी ने कहा कि भर्तियां मुख्य रूप से फ्रेशर्स और अनुभवी पेशेवरों के रूप में अलग-अलग होंगी। कैपेजेमिनी के कुल वैश्विक कार्यबल में भारतीय कर्मचारियों की हिस्सेदारी आधी से भी ज्यादा है।
विज्ञापन


यारदी ने कहा, ‘हमारे कारोबार के लिहाज से भारत खासा अहम बाजार है और हम इस साल कुल 25 हजार से 30 हजार भर्तियां करेंगे।’ उन्होंने कहा, वर्तमान में कंपनी भविष्य की तकनीक के लिहाज से कर्मचारियों के कौशल विकास पर ध्यान दे रही है और यह लगातार जारी रहने वाली प्रक्रिया हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यक्रम

उन्होंने कहा, ऐसा पाया गया है कि 30 वर्ष तक की उम्र के युवा नया सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, जिनकी कुल कार्यबल में 65 फीसदी हिस्सेदारी है। कंपनी 10-15 साल तक अनुभव रखने वाले मध्यम स्तर के प्रबंधकों के लिए विशेष कार्यक्रम भी चला रही है, जिन्हें परियोजना प्रबंधक और आर्किटेक्ट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यार्दी ने कहा, कंपनी ने ‘पुनर्गठन या छंटनी’ जैसा कोई कदम नहीं उठाया है।



उन्होंने कहा, प्रतिस्पर्धी कंपनियां जहां शोध एवं विकास गतिविधियों और पेटेंट फाइल करने पर जोर दे रही है, वहीं कैपेजेमिनी ग्राहक केंद्रित सुधारों के सहारे नवाचार पर फोकस कर रही है। कंपनी की उत्पाद के मोर्चे पर दांव लगाने की योजना नहीं है, वह सेवा कंपनी के तौर पर ही खुश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed