{"_id":"5e1c49248ebc3e87b57f537e","slug":"french-government-said-pm-modi-and-french-president-macron-conversation-discussion-on-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत में कश्मीर का जिक्र : फ्रांसीसी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बातचीत में कश्मीर का जिक्र : फ्रांसीसी सरकार
Mon, 13 Jan 2020 04:10 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 Jan 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शुक्रवार को टेलीफोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद फ्रांस सरकार ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच कश्मीर पर भी बात हुई थी। फ्रांस सरकार ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर में स्थिति पर करीबी नजर रख रही है और तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच फोन पर हुई बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास एलिसी पैलेस द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने कश्मीर में स्थिति पर विश्वास और खुले मन से चर्चा की जो द्विपक्षीय संबंधों की विशेषता है। फ्रांसीसी दूतावास द्वारा यहां जारी बयान में कहा गया कि विश्वास और खुलेपन की भावना, जो उनके रिश्ते की विशेषता है, के साथ फ्रांसीसी राष्ट्रपति और भारतीय प्रधानमंत्री ने कश्मीर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की, जिस पर फ्रांस की करीबी नजर रहती है।
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा मोदी व मैक्रों के बीच हुई बातचीत के बाद शुक्रवार को जारी एक बयान में कश्मीर का जिक्र नहीं किया गया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया था कि पीएम ने फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत के लोगों और अपनी ओर से नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही दोनों नेताओं ने परस्पर हितों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं के बीच रक्षा, असैन्य परमाणु ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग के साथ संपर्क बनाए रखने और बढ़ाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन