फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   French government denies ordering rafale at 50% of india rate

राफेल विवाद : फ्रांस सरकार ने भारत के मुकाबले सस्ते विमान खरीदने का किया खंडन

Wed, 16 Jan 2019 07:17 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 07:17 AM IST
विज्ञापन
French government denies ordering rafale at 50% of india rate
Rafale

फ्रांस सरकार का दशॉल्ट एविएशन के साथ 28 राफेल विमानों के लिए 2 बिलियन यूरो के अनुबंध की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस खबर का खंडन करते हुए फ्रांस सरकार ने कहा है कि 28 विमानों की खरीद के लिए 2 बिलियन यूरो का आंकड़ा वास्तव में राफेल के नए एफ4 संस्करण के विकास के लिए था। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले खबर में चर्चा थी कि एफ4 विमान 2024 तक तैयार किए जाएंगे। हालांकि इसके कुछ खास फीचर 2022 तक विकसित हो जाएंगे। भारत में जो राफेल आएंगे, उनके मुकाबले ये लड़ाकू जहाज हर तरीके से बेहतर बताए जा रहे हैं। इनकी मारक क्षमता ज्यादा होगी। साथ ही एफ4 राफेल में नए हथियार, जिनमें हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल भी शामिल है, फिट किए जा सकेंगे। सभी 28 उन्नत राफेल विमान एफ4 मानक से लैस होंगे और फ्रांस एयरफोर्स को इनकी सप्लाई 2023 तक शुरू हो जाएगी। 
विज्ञापन


चर्चा में यह भी था कि रक्षा मंत्री फ्लोरेंस परली के मुताबिक, 2023 में एफ 4 मानक वाले 30 और विमानों का ऑर्डर दिया जाएगा जिनकी डिलीवरी 2027 और 2030 में होगी। अनुबंध के मुताबिक, एक विमान की कीमत 567 करोड़ रुपये होगी, जबकि भारत को जो राफेल मिल रहे हैं, उसका दाम 16 सौ करोड़ रुपये से लेकर 17 सौ करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा था कि फ्रांस सरकार राफेल का अपडेट वर्जन खरीद रही है। खास बात है कि 28 अपडेट राफेल की कीमत 2 बिलियन यूरो रखी गई है, जबकि मोदी सरकार जो राफेल खरीद रही है, उनकी कीमत 7.87 बिलियन है। भूषण के मुताबिक, भारत सरकार ने फ्रांस को करीब ढाई गुना ज्यादा कीमत अदा की है। इसका मतलब अंबानी को कथित तौर पर 30 हजार करोड़ रुपये का कमीशन बतौर ऑफसेट कॉंटेक्ट दिया गया है। वहीं अब जब फ्रांस सरकार की तरफ से इस खबर का ही खंडन किया जा रहा है तो लाजमी है कि यह विवाद जोर तो पकड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed