फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   french defence minister florence parly says if india wants we are ready to provide more rafales

मदद: रक्षा मंत्री पार्ले का बयान- आवश्यकता पड़ने पर भारत को और राफेल देगा फ्रांस, पीएम मोदी से भी की मुलाकात

Fri, 17 Dec 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Fri, 17 Dec 2021 02:59 PM IST
सार

 फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले भारत दौरे पर आई हुई हैं, इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है, साथ ही दोनों देशों के बीच मधुर संबंध रखने के लिए कई समझौते भी हुए हैं।

विज्ञापन
french defence minister florence parly says if india wants we are ready to provide more rafales
भारत और फ्रांस के रक्षा मंत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्रांस और भारत के बीच अभी और राफेल विमानों की खरीददारी की संभावना है। भारत यात्रा पर आईं फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा कि उनका देश भारत को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राफेल विमान देने को तैयार है। फ्रांस की रक्षा मंत्री पार्ले ने यह बात अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ विस्तृत बातचीत में कही। पार्ले ने आगे कहा कि एक ही तरह का विमान रणनीतिक साझेदारों द्वारा उपयोग करना उनके संबंधों की ''वास्तविक परिसंपत्ति और मजबूती' को दिखाता है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

विज्ञापन


फ्रांसीसी दूतावास की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि कोविड-19 महामारी के बावजूद भारत को निर्धारित समय पर 33 राफेल लड़ाकू विमानों की सप्लाई की जा चुकी है। भारत ने सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ करीब 59 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए समझौता किया था। रक्षा मंत्री पार्ले ने एक सवाल के जवाब में कहा, ''मैं खुश हूं कि भारतीय वायुसेना राफेल विमानों से संतुष्ट है और हमें गर्व है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद हमने तय समय पर 36 विमानों की आपूर्ति की...यह उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ''एक ही तरह के विमान का उपयोग करना वास्तविक परिसंपत्ति और ताकत है। 
विज्ञापन


भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले की मुलाकात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच वैश्विक चुनौतियों को लेकर चर्चा हुई। विश्व में बढ़ती अस्थिरता के बीच फ्रांस भारत को प्रमुख शक्ति और भागीदार के रूप में देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राफेल की पहली खेप 2020 को भारत पहुंची
भारत का पहला स्वदेशी  विमान वाहक पोत विक्रांत को अगले साल अगस्त में भारतीय नौसना में शामिल करने की तैयारी है। फ्रांसीसी कंपनी दसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल विमानों की पहली खेप भारत में 29 जुलाई 2020 को आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस ने भारत के साथ 36 और राफेल विमानों की खरीददारी का प्रस्ताव रखा है। 


टॉप 25 रक्षा निर्यातकों में भारत: राजनाथ
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज से कुछ वर्ष पहले हम सबसे बड़े आयातक थे और अब भारत दुनिया के टॉप 25 रक्षा निर्यातकों में आ गया है। हथियारों के मामले में एक दिन भारत विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक बन जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed