{"_id":"56e9e0604f1c1b10758b4b64","slug":"free-wi-fi-in-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी में आज से मिलेगा मुफ्त वाई-फाई ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वैष्णो देवी में आज से मिलेगा मुफ्त वाई-फाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ काम करने वाली सार्वजनिक कंपनी बीएसएनएल वैष्णो देवी धार्मिक स्थल पर वाई-फाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह देश का 1000वां हॉटस्पॉट होगा। संचार मंत्री बृहस्पतिवार को संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद दिल्ली में इसे लांच करेंगे।
विज्ञापन
बीएसएनएल ने चालू वित्त वर्ष 2015-16 में 500 करोड़ रुपये की लागत से देश के 250 स्थानों पर 2500 वाई-फाईऱ् हॉट स्पॉट शुरू करने की योजना बनाई है। बीएसएनएल के अधिकारी के मुताबिक 750 हॉट स्पॉट की तैयारी की जा चुकी है और इन्हें अगले कुछ दिनों में चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डिजिटल इंडिया कार्यक्र्तम के तहत सरकार ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले सारे शहरों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थानों को वाई-फाई हॉट स्पॉट बनाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत बीएसएनएल पहले तीस मिनट तक मुफ्त में वाई-फाई सेवा देती है जिसके तहत इंटरनेट से जुड़ा जा सकता है। इसके अधिक के प्रयोग के लिए अलग.अलग मूल्य वर्ग के डाटा पैक खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
हाल ही में सरकार ने देश के 400 रेलवे स्टेशन को भी वाई-फाई से जोड़ने का फैसला किया है। मंत्रालय के मुताबिक बीएसएनएल राजस्व की हिस्सेदारी के मॉडल पर वाई-फाई हाट स्पॉट को विकसित कर रही है।
बीएसएनएल गुगल के साथ मिलकर लून परियोजनाओं पर भी काम कर रही है ताकि लून की मदद से देश के दूरदराज व ग्रामीण इलाके में वाई-फाई के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
पिछले साल आगरा के ताजमहल पर वाई-फाई हॉट स्पाट को लांच करने के दौरान प्रसाद ने कहा था कि अगले तीन साल में बीएसएनएल देश के 40000 स्थानों पर वाई-फाई हाट स्पाट लांच करेगी जिस पर 6000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।