फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   free Wi-Fi in Vaishno Devi

वैष्णो देवी में आज से मिलेगा मुफ्त वाई-फाई

Thu, 17 Mar 2016 04:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 Mar 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
free Wi-Fi in Vaishno Devi

संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीनस्थ काम करने वाली सार्वजनिक कंपनी बीएसएनएल वैष्णो देवी धार्मिक स्थल पर वाई-फाई सेवा शुरू करने जा रही है। यह देश का 1000वां हॉटस्पॉट होगा। संचार मंत्री बृहस्पतिवार को संचार व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद दिल्ली में इसे लांच करेंगे। 

विज्ञापन


बीएसएनएल ने चालू वित्त वर्ष 2015-16 में 500 करोड़ रुपये की लागत से देश के 250 स्थानों पर 2500 वाई-फाईऱ् हॉट स्पॉट शुरू करने की योजना बनाई है। बीएसएनएल के अधिकारी के मुताबिक  750 हॉट स्पॉट की तैयारी की जा चुकी है और इन्हें अगले कुछ दिनों में चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिजिटल इंडिया कार्यक्र्तम के तहत सरकार ने 10 लाख से अधिक आबादी वाले सारे शहरों, पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थानों को वाई-फाई हॉट स्पॉट बनाने का फैसला किया है। इस योजना के तहत बीएसएनएल पहले तीस मिनट तक मुफ्त में वाई-फाई सेवा देती है जिसके तहत इंटरनेट से जुड़ा जा सकता है। इसके अधिक के प्रयोग के लिए अलग.अलग मूल्य वर्ग के डाटा पैक खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सरकार ने देश के 400 रेलवे स्टेशन को भी वाई-फाई से जोड़ने का फैसला किया है। मंत्रालय के मुताबिक बीएसएनएल राजस्व की हिस्सेदारी के मॉडल पर वाई-फाई हाट स्पॉट को विकसित कर रही है।

बीएसएनएल गुगल के साथ मिलकर लून परियोजनाओं पर भी काम कर रही है ताकि लून की मदद से देश के दूरदराज व ग्रामीण इलाके में वाई-फाई के जरिए इंटरनेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।


पिछले साल आगरा के ताजमहल पर वाई-फाई हॉट स्पाट को लांच करने के दौरान प्रसाद ने कहा था कि अगले तीन साल में बीएसएनएल देश के 40000 स्थानों पर वाई-फाई हाट स्पाट लांच करेगी जिस पर 6000 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed