फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Free supply of pulses for PDS households under PMGAY to speed up in may 1st week says government

मई के पहले हफ्ते तक मिल जाएगी पीडीएस उपभोक्ताओं को नि:शुल्क दाल

Sun, 26 Apr 2020 03:31 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 26 Apr 2020 03:31 AM IST
विज्ञापन
Free supply of pulses for PDS households under PMGAY to speed up in may 1st week says government
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक प्रणाली योजना (पीडीएस) से जुड़े 20 करोड़ घरों को मई के पहले सप्ताह से नि:शुल्क दिए जाने वाली दालों की प्रक्रिया में तेजी आएगी। सरकार ने बताया कि इसके लिए परिवहन व्यवस्था और 5.88 लाख टन दलहन की दराई की काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


उपभोक्ता मामले के मंत्रालय ने कहा कि ज्यादातर लाभार्थियों को पहले महीने का कोटा अप्रैैल या फिर मई के पहले सप्ताह तक मिल जाएगा। कई राज्य तीन महीने तक नि:शुल्क दिए जाने वाली दालों को पहली बार में ही एक साथ दे सकेंगे। वहीं बाकी राज्यों के लिए कोशिश होगी कि मई के अंत तक तीन महीने की दालों को दिए जाने की व्यवस्था हो जाए। अब तक 30,000 टन दाल का वितरण किया जा चुका है। मालूम हो कि महीना भर पहले वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना के तहत लॉकडाउन के दौरान पीडीएस उपभोक्ताओं को निशुल्क एक किलो दाल देने का एलान किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed