{"_id":"5d461c198ebc3e6d117f30c0","slug":"free-internet-at-2000-stations-of-the-country-by-indian-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान का यह स्टेशन बना मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने वाला 2000वां स्टेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजस्थान का यह स्टेशन बना मुफ्त इंटरनेट सुविधा देने वाला 2000वां स्टेशन
Sun, 04 Aug 2019 05:13 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
wifi
- फोटो : अमर उजाला
देशभर में अब दो हजार रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई मिल रहा है। राजस्थान में अजमेर डिवीजन का राना प्रताप नगर स्टेशन फ्री इंटरनेट सुविधा वाला दो हजारवां स्टेशन बना है। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
रेलवे के सार्वजनिक उपक्रम रेलटेल ने स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की थी। पहले चरण में 1,600 स्टेशनों को इससे जोड़ा गया था। अभी रेलटेल ने बाकी स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई के लिए टाटा ट्रस्ट से हाथ मिलाया है।
विज्ञापन
रेलटेल के सीएमडी पुनीत चावला का कहना है कि इस दिशा में तेजी से कार्य चल रहा है। मुफ्त इंटरनेट सुविधा के तहत ग्रामीण और कम आबादी घनत्व वाले इलाकों पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन