{"_id":"62efa4e5986cbe032938915e","slug":"free-electricity-after-delhi-zero-bill-starts-in-punjab-too-80-percent-consumers-will-get-relief-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Free Electricity: दिल्ली के बाद पंजाब में भी बिजली के जीरो बिल शुरू, 80 फीसदी उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Free Electricity: दिल्ली के बाद पंजाब में भी बिजली के जीरो बिल शुरू, 80 फीसदी उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
Sun, 07 Aug 2022 05:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 07 Aug 2022 05:11 PM IST
सार
पंजाब बिजली बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में लगभग 10 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं ने जुलाई माह में 300 यूनिट से कम खर्च किया है और इसलिए इस महीने उन्हें कोई बिजली बिल नहीं चुकाना होगा।
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के साथ ही लोगों को बिजली का बिल चुकाने से मुक्ति मिल गई थी। केजरीवाल सरकार के 200 यूनिट बिजली बिल मुफ्त के दायरे में बड़ी संख्या में उपभोक्ता आए और उन्हें अब तक बिजली बिल चुकाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। ठीक इसी तरह अब पंजाब के उपभोक्ता भी बिजली बिल के रूप में शून्य भुगतान करने की स्थिति में आ गए हैं। ऐसा हुआ है पंजाब सरकार की 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने के कारण। अब पंजाब के लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं को जुलाई महीने से शून्य बिजली बिल का लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन
पंजाब बिजली बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में लगभग 10 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं ने जुलाई माह में 300 यूनिट से कम खर्च किया है और इसलिए इस महीने उन्हें कोई बिजली बिल नहीं चुकाना होगा। चूंकि पंजाब में दो महीने का बिजली बिल एक साथ लिया जाता है, इस महीने जनरेट हो रहे बिजली बिल में जून और जुलाई के महीने का बिजली बिल शामिल होगा। उपभोक्ताओं को केवल जून महीने में खर्च हुई बिजली का बिल चुकाना होगा, जबकि जुलाई माह की एक तारीख को 300 यूनिट बिजली मुफ्त करने की घोषणा कर दी गई थी। लिहाजा जुलाई महीने में 300 यूनिट से कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को इस महीने के लिए कोई बिल नहीं चुकाना होगा।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि इस योजना का राज्य के लोग खूब स्वागत कर रहे हैं। उनकी जिंदगी में यह पहला अनुभव है कि बिजली का उपयोग करने के बाद भी उन्हें कोई बिल नहीं चुकाना पड़ रहा है। नेता ने बताया कि जनता को योजना का यह लाभ पुरानी सरकारें कभी नहीं दे पाईं, इसका सबसे बड़ा कारण था कि पुरानी सरकारों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जाता था। लेकिन आम आदमी पार्टी ने राज्य में स्वच्छ और ईमानदार सरकार दी है। इससे भ्रष्टाचार रुका है और जनता को सीधा लाभ मिलने लगा है। नेता ने कहा कि आने वाले समय में जनता को कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन