{"_id":"631c9b7aab771a7fe12813a4","slug":"fraudsters-dupe-serum-institute-of-rs-1-cr-by-asking-for-money-transfer-in-ceos-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fraud: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक करोड़ की ठगी, अदार पूनावाला के नाम से किया था मैसेज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fraud: सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक करोड़ की ठगी, अदार पूनावाला के नाम से किया था मैसेज
Sat, 10 Sep 2022 07:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 10 Sep 2022 07:43 PM IST
सार
प्राथमिकी के मुताबिक, एसआईआई के निदेशकों में से एक सतीश देशपांडे को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया। मैसेज में उसने खुद को अदार पूनावाला बताया। उसने देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा।
विज्ञापन
भारतीय सीरम संस्थान
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से एक करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुणे पुलिस ने शनिवार को बताया कि जालसाजों ने एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला के नाम से मैसेज किया था और पैसे ट्रांसफर करने की मांग की। बुंडगार्डन पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी बुधवार-गुरुवार के बीच हुई। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्राथमिकी के मुताबिक, एसआईआई के निदेशकों में से एक सतीश देशपांडे को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर मैसेज किया। मैसेज में उसने खुद को अदार पूनावाला बताया। उसने देशपांडे से कुछ बैंक खातों में तुरंत पैसे ट्रांसफर करने को कहा।
प्राथमिकी के मुताबिक, यह मानते हुए यह मैसेज सीईओ का है, कंपनी के अधिकारियों ने 1,01,01,554 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में पता चला कि पूनावाला ने कोई भी व्हाट्सएप मैसेज नहीं किया था। मामले में जांच चल रही है। बता दें कि SII कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का निर्माण कर रही है।